A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इससे छोटा इंटरव्यू नहीं देखा होगा आपने, वायरल हो रहा है मजेदार Video

इससे छोटा इंटरव्यू नहीं देखा होगा आपने, वायरल हो रहा है मजेदार Video

एक बड़ा ही मजेदार वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@DILIPJAIN077 वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां एक बार जाने के बाद इंसान उसे आसानी से छोड़ नहीं पाता है क्योंकि उसे आदत हो जाती है और आदत होती इस वजह से है क्योंकि वहां छोटे और तमाम तरह के कंटेंट देखने को मिलते हैं। एक वीडियो हंसी-मजाक का दिखता है तो अगले वीडियो में जुगाड़ या फिर लड़ाई देखने को मिल जाता है। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो पोस्ट एवं वायरल होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर ऐसे कई सारे वायरल कंटेंट आपने भी देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो एक ऑनलाइन इंटरव्यू का है। वीडियो में नजर आता है कि महिला इंटरव्यू देने वाले शख्स से पूछती है कि वो अगले 5 साल में खुद को कहां देखता है। इसके बाद इंटरव्यू देने वाला शख्स अपना जवाब देते हुए कहता है, 'मैं अगले 5 साल में खुद को एक बड़े पद पर देखना चाहूंगा क्योंकि मैं अपनी क्षमता जानता हूं लेकिन 5 साल बाद भी इसी कंपनी में रहना पसंद करूंगा।' उसकी यह बात सुनते ही इंटरव्यू लेने वाली महिला इम्प्रेस हो जाती है मगर तभी दिखता है कि वो शख्स मुंह चिढ़ाने लगता है और तब महिला बताती है कि उसका कैमरा ऑन है और वो हैरान हो जाता है। यह एक स्क्रिप्टेड वीडियो मालूम पड़ता है मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @dilipjain077 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया या है और कैप्शन में 'Shortest Interview Ever' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं इसे लगातार देख सकता हूं। दूसरे यूजर ने लिखा- सेकंड में खत्म। तीसरे यूजर ने लिखा- गया जॉब हाथ से। एक अन्य यूजर ने लिखा- नेटवर्क की दिक्कत है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

साहिबज़ादा फरहान की तो खुद कि फिलम बन गई, Video देख आपकी नहीं रुकने वाली हंसी

बाबर आज़म को इससे बुरा ट्रोल किसी ने नहीं किया, पाकिस्तानी फैंस भी बस देखते ही रह गए