1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा खाली इंसान आपने नहीं देखा होगा, Video देख समझ जाएंगे सब कुछ

ऐसा खाली इंसान आपने नहीं देखा होगा, Video देख समझ जाएंगे सब कुछ

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो किसी ने सोचा तक नहीं होगा। एक शख्स ने कुछ ऐसा किया जो आपको भी हैरान कर देगा। आप भी सोचेंगे कि यह आदमी कितना ज्यादा खाली है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@BABAXWALE वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता है जब लोग कुछ पोस्ट न करते हो और उन पोस्ट में से कुछ वायरल न होता हो। आप भी तो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह भी जानते होंगे कि सोशल मीडिया पर कैसे-कैसे वीडियो वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी हंसी-मजाक, कभी लड़ाई तो ड्रामा, कभी लोगों की खुराफाती हरकतें तो कभी बच्चों के प्यारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने अब तक कई सारे ऐसे लोग देखे होंगे जो दिन भर खाली रहते हैं। उनकी पढ़ाई हो चुकी होती है और नौकरी रहती नहीं है तो वो दिन भर खाली ही रहते हैं लेकिन आपने क्या कभी कोई ऐसा खाली इंसान देखा है जिसने किसी नमकीन के पैकेट को खोलकर खाने की सारी चीजों को अलग-अलग करके पता किया हो कि इसमें मटर कितना है और काजू कितना है? जाहिर सी बात है कि ऐसा इंसान नहीं देखा होगा मगर वायरल वीडियो में देखने को मिला। एक बंदे ने नमकीन के पैकेट को खोला और सारी चीजों को अलग भी किया और साथ में बताया भी की काजू कितना, मटर कितना है और क्या-क्या है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Babaxwale नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'बेरोजगारी अपने चरम पर है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सार्वजनिक जानकारी। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे भाई गजब ही है। तीसरे यूजर ने लिखा- कितने फ्री लोग हैं ये। चौथे यूजर ने लिखा- एक एक दाने का हिसाब रखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

फ्लाईओवर से जाते हुए नजर आया कुछ ऐसा कि कई लोगों ने रोक ली अपनी बाइक, Video हो रहा है वायरल

रिमोट में क्यों होते हैं ये लाल, हरे, पीले और नीले बटन? शायद ही कोई जानता होगा जवाब