1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाईचारा तो बहुत सुना होगा, आज बहनचारा देख लो, Video हो रहा है वायरल

भाईचारा तो बहुत सुना होगा, आज बहनचारा देख लो, Video हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में जो नजारा दिखाई दे रहा है, वैसा कुछ शायद ही आपने देखा होगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में आपको बहुत कम लोग ऐसे मिलेंगे जिनके पास स्मार्ट फोन है, डेटा भी है मगर फिर भी वो सोशल मीडिया की दुनिया से खुद को दूर किए हुए हैं वरना आजकल तो बच्चे भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। हर दिन वहां लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। कोई वीडियो तो कोई फोटो पोस्ट करता ही रहता है। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही जहां आप दिन में थोड़ा समय बिताते ही होंगे। सोशल मीडिया पर हर दिन पोस्ट किए जाने वाले वीडियो और फोटो में से कुछ वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें आदमी बैठकर पार्टी करते दिखे होंगे या फिर भाईचारा के भी कई सारे वीडियो देखे होंगे मगर वायरल वीडियो में बहनचारा देखने को नजर आया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बहुत सारी महिलाएं एक साथ टेबल पर बैठी हुई हैं। सभी के सामने खाना है और कुछ महिलाएं उन्हें सर्व कर रही हैं। वीडियो के वायरल होने का कारण यह है कि इन महिलाओं को बीयर सर्व किया जा रहा है और इसी कारण से इसे बहनचारा बोला जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाईचारा तो बहुत सुना होगा, आज बहनचारा देख लो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है मगर यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ये कौन सा iPhone खरीद ले आई दीदी, फोटो देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

दीदी तो कुछ ज्यादा ही समझदार निकली, Video देख आप पकड़ लोगे अपना माथा