1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये कौन सा iPhone खरीद ले आई दीदी, फोटो देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

ये कौन सा iPhone खरीद ले आई दीदी, फोटो देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 09, 2025 11:58 am IST,  Updated : May 09, 2025 11:58 am IST

अभी एक फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिली। उसमें नजर आ रहा है कि एक लड़की अपने iPhone से फोटो क्लिक कर रही है लेकिन फोटो देखने के बाद आप भी हंसने लगेंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की गलियों में कभी भी कुछ देखने को मिल जाता है और कोई इस बात का आईडिया नहीं लगा सकता कि एक स्क्रोल के बाद क्या देखने को मिलेगा। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको पता ही होगा कि सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो दोनों ही वायरल होते हैं। कभी जुगाड़ और स्टंट करने वाले लोगों के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी दुकान पर लगे पोस्टर्स की फोटो वायरल होती हैं। इसके अलावा भी तरह-तरह के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है।

वायरल फोटो में क्या दिखा?

आपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई ऐसी फोटो देखी होंगी जिसमें लोग मिरर के सामने खड़े होकर अपने iPhone से अपनी फोटो क्लिक करते नजर आते हैं। iPhone के साथ ऐसी तस्वीरों का दिखना बहुत कॉमन है। ऐसी ही एक फोटो वायरल हो रही है मगर इसमें थोड़ा सा फर्क है। फोटो में नजर आ रहे iPhone का लोगो अलग है। iPhone पर जितने भी लोगो होते हैं, उसमें सेव एक तरफ से कटा हुआ होता है मगर इसमें पूरा एप्पल नजर आ रहा है। इसी कारण फोटो वायरल हो रही है। फोटो के नीचे एक कमेंट का स्क्रीनशॉट लगा है जिसमें लिखा है, 'मुझे लगता है कि उन्होंने आपका सेव बाइट करना भूल गए।'

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 50 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- यह एक नया मॉडल है, इसमें बाइट की जरूरत नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे मुझे मेरा iPhone चेक करने दो। तीसरे यूजर ने लिखा- उसे नकली एप्पल मिल गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी तो कुछ ज्यादा ही समझदार निकली, Video देख आप पकड़ लोगे अपना माथा

पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम पर लोगों ने बनाए जबरदस्त मीम, देखकर आपको भी आ जाएगी हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।