1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाथरूम तो खूब देखे होंगे मगर ऐसा नहीं देखा होगा, Video देख समझ आएगा क्यों

बाथरूम तो खूब देखे होंगे मगर ऐसा नहीं देखा होगा, Video देख समझ आएगा क्यों

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि वीडियो क्यों वायरल हो रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/ELECTRICIAN_SYED_SHAHRUKH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दौर में इंसान जब बोर होता है तो सबसे पहले उसका हाथ उसके फोन पर जाता है। फोन को अनलॉक करने के बाद हर कोई सबसे पहले कहीं जाता है तो वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ही होता है। आप भी शायद ऐसा करते होंगे। लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर हर दिन खूब सारे वीडियो पोस्ट होते हैं जिन्हें देखकर लोग अपना मनोरंजन करते हैं। आपकी फीड पर भी हर दिन खूब सारे वीडियो आते होंगे और उन्हीं के बीच में वायरल वीडियो भी रहते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी गर्मी का मौसम आ रहा है और गर्मी के मौसम में जब भी कोई बाथरूम में जाता है तो एक ही ख्याल आता है कि काश यहां भी कोई पंखा होता तो गर्मी से यह हाल न होता। अब पंखे का जो ख्याल है, वो अधिकतर लोगों का बस ख्याल ही रहता है मगर एक शख्स ने अपने इस ख्याल को सच बना लिया जिसके कारण वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आता है कि एक इंसान अपने बाथरूम में छोटा सा पंखा लगवा लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है मगर पहले आप जरा वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर electrician_syed_shahrukh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हो गया गर्मी का इलाज। दूसरे यूजर ने लिखा- हो गई बचपन की इच्छा पूरी। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे इसकी जरूरत है, बिल्कुल अभी। वहीं एक यूजर ने लिखा- लोग AC लगवाते हैं, तुम तो पंखा दिख रहे हो।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

आजकल के बच्चे भी बड़े कमाल के होते जा रहे हैं, बनाया ऐसा Video कि नहीं रुकेगी हंसी

बंदरों के झुंड को भगाने के लिए शख्स ने लगाया गजब का दिमाग, तरीका जानकर आप भी करेंगे तारीफ