सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर तरह के वीडियो पोस्ट होते हैं और सभी तरह के वीडियो वायरल भी होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपकी फीड पर भी हर तरह के कंटेंट आते ही होंगे और इसके साथ ही साथ वायरल वीडियो भी आते होंगे जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, अतरंगी हरकतें समेत कई चीजें देखने को मिलती हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स का टैलेंट देखने को मिला और उसका टैलेंट सबसे अनोखा है। आपने अब तक ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या टैलेंट दिखा?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि कुछ लोग एक खाने की एक दुकान के पास खड़े हैं और वीडियो उस दुकान के अंदर से बना है। वहां पर जालियां लगी हुई हैं जिसके अंदर सिर्फ हाथ डाला जा सकता है मगर वहां से प्लेट को (खाने के साथ) अंदर या बाहर करना मुश्किल है। अब ऐसे में ही वो आदमी अपना टैलेंट दिखाता है। वो एक प्लेट जिसमें खाने की चीज रखी हुई है, उसके साथ ही प्लेट को थोड़ा सा टेढ़ा करता है और जाली के बीच से उसे बाहर करता है और फिर तुरंत उसे सीधा भी कर देता है। इस दौरान खाने की चीज गिरती भी नहीं है और यही उसका टैलेंट है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @lullabydevil नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब मुझे भी जानने की उत्सुकता है और मैं इसे आजमाना चाहता हूं। क्या किसी को पता है कि यह जगह कहां है?' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंडोनेशियाई लोगों की क्रिएटिव स्किल्स भी कोई कम नहीं हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- यह सच में बहुत बढ़िया है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस आदमी को मौत से डर नहीं लगता है क्या? बाइक चलाने का तरीका जरा आप भी देखिए