आज के दौर में लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर है। लोग अपने खाली समय को पास करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते ही हैं। लोग सोशल मीडिया पर जाकर रील्स देखते हैं या फिर कुछ दूसरे वीडियो देखते हैं, जो उनके पसंद के होते हैं और मनोरंजन करते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर तो होंगे ही और हर दिन अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह जानते ही होंगे कि हर रोज कई वीडियो वायरल भी होते हैं जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई समेत कई चीजें होती हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उस वीडियो में क्या देखने को मिला।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
आज कल कई सारे बाइकर्स स्मार्ट हेलमेट रखते हैं जिसमें कैमरा होता है या फिर अपने नॉर्मल हेलमेट में GoPro लगा लेते हैं और सड़क पर जाते समय रिकॉर्डिंग ऑन रखते हैं। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो उसी में कैद हुआ है। वीडियो में नजर आता है कि वो शख्स रोड़ के क्लियर होने का इंतजार कर रहा है मगर इसी दौरान एक दूसरा शख्स बिना डरे कुछ ऐसे निकलता है जैसे उसे मौत से डर ही नहीं लगता है। वो बड़ी ही तेजी से एक छोटे ट्रक के सामने से निकल जाता है। एक तरफ जहां सभी लोग रुके हुए हैं, वहीं इसका इस तरह से निकलना यह बताता है कि या तो यह बहुत जल्दी में है या फिर इसे मौत से भी डर नहीं लगता है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'भाई सिर्फ चमत्कार में यकीन रखता है, खासकर भारतीय सड़कों पर।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- भाई अमर है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई रिवाइव हो सकता है। तीसरे यूजर ने लिखा- जो होगा देखा जाएगा। एक और यूजर ने लिखा- मरेगा जल्दी ही।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
खीरा बेचने वाले के पास दिखा iPhone, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट