1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खीरा बेचने वाले के पास दिखा iPhone, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

खीरा बेचने वाले के पास दिखा iPhone, Video हुआ वायरल तो लोगों ने भी किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 14, 2026 01:01 pm IST,  Updated : Jul 14, 2026 01:01 pm IST

कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा दिख जाता है जो लोगों को हैरान कर देता है और अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, शायद ये भी आपको हैरान कर देगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@ZEESHAN75460423

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता प्लेटफॉर्म है और इस प्लेटफॉर्म पर हर तरह का कंटेंट देखने को मिलता है। हर इंसान की पसंद अलग-अलग होती है और वो अपनी पसंद के हिसाब से ही कंटेंट देखना पसंद करता है तो उसकी फीड पर वैसे ही कंटेंट जाते हैं लेकिन जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है, वो हर किसी की फीड पर जाता ही है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल कंटेंट देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

इस वीडियो में क्या नजर आया?

आईफोन एक ऐसा ब्रांड जिसका लोगों के बीच में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है और इसी बीच सोशल मीडिया पर कई बार कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो ऐसा ही है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स जो ट्रेन में खीरा बेचता है, उसके पास भी आईफोन है और यह देख वीडियो बनाने वाला शख्स हैरान हो गया था और तभी उसने यह वीडियो बनाया जो वायरल हो रहा है। अब उस खीरा बेचने वाले ने EMI पर लिया या फिर पूरा कैश एक साथ देकर, यह तो वही जानता है मगर वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Zeeshan75460423 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'ट्रेन के सफर में क्या-क्या देखने को नहीं मिल जाता। पहली नजर में तो मैं भी धोखा खा गया कि भाई के पास iPhone 16 कहां से आ गया, अब मैं भी सोच रहा हूं, यही ट्रेन में खीरा बेचने का काम शुरू कर दूं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- गजब है भाई, छोटे बिजनेस को छोटा समझना आजकल बहुत बड़ी गलती है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई का लेवल ही अलग है, खीरा बेचकर आईफोन ले लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- EMI पर कोई भी ले सकता है, आप भी ले लो। एक और यूजर ने लिखा- हम जिस काम को छोटा समझते हैं, उसमें भी बहुत कमाई होती है, भाई ने मेहनत से आईफोन लिया है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने अपने डांस से उड़ाया गर्दा, Video देख लोगों ने जमकर किए कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।