सोशल मीडिया पर सुबह से लेकर शाम तक लोग न जानें कितने सारे वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे। सोशल मीडिया पर कुछ देर भी स्क्रोल करें तो कई सारे वीडियो और पोस्ट आंखों के सामने आ जाते हैं और उन्हीं सभी के बीच में कुछ वायरल कंटेंट भी आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वही चीजें होती हैं जो सबसे अलग और यूनिक होती हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर कई सारे वायरल पोस्ट आप भी देखते ही होंगे। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इसमें ऐसा क्या है।
बंदे ने किस चीज का बनाया वीडियो?
जिस शख्स का बनाया हुआ वीडियो वायरल हो रहा है वो कहीं बैठा हुआ है और उसने देखा होगा कि एक मकड़ी जाल बुन रही है। अब उसे जाल बुनते देख इस बंदे को न जानें क्या समझ में आया कि उसने उसका वीडियो ही बना लिया। उसने मकड़ी को पूरा जाल बनाते हुए वीडियो में दिखाया है और वीडियो में लोगों को शांत होकर उसे जाल बुनते हुए देखने को बोल रहा है। वो वीडियो में बोल रहा है कि हमें लगता है कि हम इंसानों में दिमाग है और हमने तरक्की कर ली। ये देखो, ये ऐसे ही तो नहीं बना रही, इसने भी दिमाग लगाया होगा। वीडियो में वो यह भी कहता है कि यही तो होता है जिंदगी का असली मकसद।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ravisagarvlogger नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 56 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वायरल वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमारे देश में इतनी बेरोजगारी है, मकड़ी को जाल बनाते देख रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- अब झाड़ू लो और साफ करो, दीवाली आने वाली है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई इतना खाली आदमी तो मैं भी नहीं हूं। वहीं एक इंसान को अपनी एक्स याद आ गई और लिखा- भाई जाल तो उसने बुना था।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अस्पताल में भर्ती हो गया दूल्हा मगर नहीं टली शादी, Video देख लोगों ने भी लिए मजे
पैसे का कीड़ा लोगों को ऐसे ही काटता है, शख्स की हरकत देख आप भी होंगे हैरान, देखें Video