1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पैसे का कीड़ा लोगों को ऐसे ही काटता है, शख्स की हरकत देख आप भी होंगे हैरान, देखें Video

पैसे का कीड़ा लोगों को ऐसे ही काटता है, शख्स की हरकत देख आप भी होंगे हैरान, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 09, 2025 10:52 am IST,  Updated : Sep 09, 2025 10:52 am IST

एक प्लेटफॉर्म का वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। वहीं लोगों ने भी वीडियो देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/TRENDY___BOYY

सोशल मीडिया का इस्तेमाल आज के समय में बहुत ही कॉमन हो गया है। हर वर्ग का इंसान आपको सोशल मीडिया पर बहुत ही आसानी से देकन को मिल जाएगा। यहां तक कि कई सारे बच्चे भी सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं और दिन में थोड़ा समय तो वो भी एक्टिव रहते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया की गलियों में कुछ समय बिताते हैं तो एक से बढ़कर एक वीडियो देखते होंगे और उन वीडियो में कुछ ऐसा नजारा दिखता होगा जो आपने अपनी आंखों से कभी नहीं देखा होगा। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप अगर ट्रेन से ट्रैवल करते हैं तो शायद कभी न कभी किसी को प्लेटफॉर्म पर नहाते हुए देखा ही होगा। वहां लगे पाइप के जरिए आने वाले पानी से लोग नहाते हैं मगर शायद ही कभी किसी को पीने वाले पानी की बोतलें खरीदकर किसी को नहाते हुए देखा होगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा पानी की बोतलों को ले रहा है और उससे नहा रहा है। उसके सामने एक बच्चा है जो पानी की बोतलें बेच रहा होगा। उसी से वो बोतल लेकर नहा रहा है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर trendy___boyy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सब पैसे का खेल है मामा। दूसरे यूजर ने लिखा- बस इतना ही अमीर बनना है। तीसरे यूजर ने लिखा- आज भाई के पास पैसे हैं। चौथे यूजर ने लिखा- भाई वो दुबई से लौटा है। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

दादी ने AI से ही मांग लिया अपने लिए फोन, Video हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बात

पनीर की जगह डिलीवर हुई मटन बिरयानी, शख्स ने किया पोस्ट मगर अंत का मैसेज कर देगा हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।