1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दादी ने AI से ही मांग लिया अपने लिए फोन, Video हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बात

दादी ने AI से ही मांग लिया अपने लिए फोन, Video हुआ वायरल तो लोगों ने कही ये बात

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 09, 2025 10:22 am IST,  Updated : Sep 09, 2025 10:22 am IST

आज के समय में लोग तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख आपको हंसी आएगी। वहीं वीडियो देखने के बाद अधिकतर लोगों ने एक ही बात कही है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ROCKSTARDADI_JI

हर दिन लोग कुछ न कुछ समय निकालकर सोशल मीडिया पर एक्टिव जरूर रहते हैं। कई लोगों का काम ही सोशल मीडिया से चलता है क्योंकि वो वीडियो बनाकर पोस्ट करते हैं और उसी से पैसे कमाते हैं। वहीं बहुत सारे लोग अपने मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया का यूज सिर्फ मनोरंजन के लिए करते हैं तो फिर जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दादी का AI से बहस हो रहा है। वो AI से पूछ रही हैं कि वो रहता है कहां है। वो बोलती हैं कि हम तेरे पास आएंगे, तू रहता कहां है? इसके जवाब में AI कहता है कि वो कहीं एक जगह नहीं रहता है मगर मदद के लिए हमेशा ऑनलाइन रहता है तो अम्मा कहती हैं कि मतलब तू ऐसे ही सड़कों पर डोलता रहता है। अम्मा बार-बार AI से उसके रहने का ठिकाना पूछ रही हैं और जब AI कहता है कि वो ऑनलाइन मिलेगा तो अम्मा तंज कसते हुए बोलती हैं कि फिर तो तू ऐसे ही है। जब AI बोलता है कि मैं आपकी मदद के लिए हूं तो अम्मा बोलती है कि एक काम कर, तू मुझे फोन दिला दे क्योंकि मेरे पास फोन नहीं है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rockstardadi_ji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 28 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद अधिकतर लोगों ने एक ही बात कही है। एक यूजर ने लिखा- ये Chat GPT नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा- लेकिन वो असली है, AI नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा- AI की आवाज नहीं है वो, AI ऐसे बात नहीं करता। चौथे यूजर ने लिखा- भावनाओं को समझ और फोन दिलवा दे।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

पनीर की जगह डिलीवर हुई मटन बिरयानी, शख्स ने किया पोस्ट मगर अंत का मैसेज कर देगा हैरान

Car Lover तो बहुत देखे मगर ऐसा कोई नहीं दिखा, वायरल फोटो देख आप भी यही बात कहेंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।