1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इसके लिए नरक में अलग जगह रखी जाएगी! लड़के की हरकत एक बार आप भी देखिए, Video हो रहा है वायरल

इसके लिए नरक में अलग जगह रखी जाएगी! लड़के की हरकत एक बार आप भी देखिए, Video हो रहा है वायरल

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय लगभग हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है। यहां तक कि बच्चे भी सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन वहां कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी मजेदार फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं तो कभी जुगाड़, स्टंट, लड़ाई और ड्रामे के भी वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी जनरेटर के साथ सड़क पर कहीं जा रहा है। सामने से जो लड़कियां पैदल चलते हुए आ रही हैं। उनमें से एक के पास साइकिल भी है जिसे वो साथ टहलाते हुए ला रही है। जब लड़कियां और वो लड़का दोनों पास में आ जाते हैं तो उन्हें परेशान करने के लिए लड़का जान बूझ कर जनरेटर को तेज कर देता है ताकि उसका धुआं उनके चेहरे तक पहुंच सके। मगर वो दोनों कुछ भी रिएक्ट किए बिना वहां से चुपचाप आगे चलते हुए ही नजर आती हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इसके लिए नरक में अलग जगह रखी जाएगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है। मगर ये जानकारी नहीं मिल पाई कि वीडियो कब और कहां का है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

वाह क्या सच बोला दीदी ने! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक Video, आप भी जरा देखें

पाकिस्तान नहीं टंकिस्तान है! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video, देखकर लोगों ने किया रिएक्ट