A
Hindi News वायरल न्‍यूज चोरी हुई नहीं करवा दी! वायरल हो रहे इस Video को जरा आप भी देखिए, लोग ले रहे हैं मजे

चोरी हुई नहीं करवा दी! वायरल हो रहे इस Video को जरा आप भी देखिए, लोग ले रहे हैं मजे

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग जमकर मजे ले रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि उस वायरल वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : X/@RASSMALAI_ वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। आप भी अगर हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी देखा होगा कि जितने वीडियो पोस्ट होते हैं, उसमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे ज्यादा यूनिक होते हैं या फिर एकदम नया और ध्यान खींचने लायक होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वैसे यह जानकारी तो नहीं मिल पाई कि वीडियो कब और कहां का है मगर उसे देखने के बाद लोग भी मजे ले रहे हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दो चोर किसी ज्वेलरी शॉप में चोरी करने के लिए पहुंचे हैं और वो हथौड़े से वहां के ग्लास को तोड़ रहे हैं ताकि गहने चोरी कर सके मगर ग्लास काफी मजबूत हैं तो उन्हें तोड़ नहीं पा रहे हैं। एक चोर जिसके हाथ में बंदूक है वो उसे दिखाते हुए अंदर मौजूद लड़की को सब लाकर उसे देने के लिए कहता हैं और लड़की डर के मारे सभी गहने लाकर उसे दे देती है। वहीं दूसरा चोर अभी भी ग्लास तोड़ने की मेहनत करने में लगा हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rassmalai_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में 'मासूम लड़की' लिखा हुआ है। वहीं वीडियो के ऊपर लिखा है, 'चोरी हुई नहीं करवा दी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- होगी तो वैसे भी, ऐसी ही करवा दो। दूसरे यूजर ने लिखा- औरत औरत ही रहेगी। एक लड़की यूजर ने लिखा- ऐसे वीडियो की वजह से हम बदनाम हैं। एक और लड़की यूजर ने लिखा- अब चोरी भी करवाओ तुम।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इनकी जोड़ी ऊपरवाले ने तो पक्का नहीं बनाई होगी, दोनों की हरकत देख आप भी होंगे सहमत

पाकिस्तान के लिए बाढ़ का पानी आशीर्वाद! पाक के रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा Funny बयान, वायरल हो रहा Video