1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इससे बुरी किस्मत किसी की नहीं देखी होगी, आइए वायरल Video के बारे में बताते हैं

इससे बुरी किस्मत किसी की नहीं देखी होगी, आइए वायरल Video के बारे में बताते हैं

अभी सोशल मीडिया पर 15 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है और आप जब उस वीडियो को देखेंगे तो समझ जाएंगे कि बुरी किस्मत कैसी होती है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@IIAMIRFANALI वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के दौर में सोशल मीडिया हर इंसान की जिंदगी से जुड़ा हुआ है। लोगों के पास स्मार्ट फोन है जिसमें डेटा का रिचार्ज भी रहता है तो लोग उसका इस्तेमाल करने के लिए सोशल मीडिया का जमकर यूज भी करते हैं। लोग जैसे ही अपने काम से फ्री हो जाते हैं या फिर बोर होते हैं तो या फिर ट्रैवल करते हुए सोशल मीडिया की गलियों में ही कंटेंट खंगालते रहते हैं। लोग सोशल मीडिया पर समय बिताकर अपना मनोरंजन करते हैं और अगर आप भी ऐसा करते हैं तो फिर यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़के पैर और हाथ में में चोट लगी है। उसके पैर में शायद फ्रैक्चर है। इसी कारण एक दूसरा शख्स उसे गोद में उठाकर ले जा रहा है। अब वो जिस रास्ते से जा रहा है, वो पूरा कीचड़ में बदल गया है। इसी दौरान चोटिल लड़के को लो जा रहे शख्स का पैर फिसल जाता है और वो गिर जाता है। अब जिसे चोट लगी है, वो भी गिरता है। एक तो उसे पहले से चोट लगी थी, वो एक बार फिर गिर जाता है। अब दूसरा आदमी उसे उठाने की कोशिश करता है मगर फिर से पैर फिसलता है और वो फिर से गिर जाता है। वो लड़का रोने लग जाता है और अब वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @iiamirfanali नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'हिफाजत करने वाला अगर ऐसा हो तो फिर दुश्मन की क्या जरूरत है। ऐसा लग रहा है जैसे बच्चे की जान लेने पर तुला है।' यह बात मजाकिया अंदाज में लिखा हुआ है क्योंकि कैप्शन के अंत में हंसने वाली इमोजी है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को की हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- जिससे हिफाजत की उम्मीद हो, वही डर का कारण बन जाए तो मामला गंभीर है। दूसरे यूजर ने लिखा- सुरक्षा के नाम पर लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है। तीसरे यूजर ने लिखा- रक्षक ही जब इस तरह लापरवाही करे तो दुश्मन की कमी ही क्या रह जाती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- बेचारा ऐसे ही टूटा है, ऊपर से गिरा गिराकर और तोड़ दे रहे हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बारिश के बीच पेट्रोल पंप कर्मचारी ने किया दिल जीतने वाला काम, Video हो रहा है वायरल