सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो लोगों द्वारा पोस्ट किए जाते हैं जिन्हें हम और आप अपनी टाइमलाइन पर देखते ही हैं। आप जितनी बार सोशल मीडिया पर जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ अलग और नया देखने को मिल ही जाएगा और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर कंटेंट की कभी कमी नहीं होती है। हंसी-मजाक के वीडियो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। कुछ वीडियो स्क्रिप्टेड होते हैं तो कई सारे वीडियो अचानक कोई रिकॉर्ड कर लेता है और वो वायरल हो जाता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए फिर उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा किसी घर के ग्रिल की वेल्डिंग कर रहा है। वो छत पर ग्रिल के पास बैठा हुआ है और वेल्डिंग सही से हो इसलिए उसने अपने सिर को बाहर निकाला और वहां से देखते हुए ग्रिल की वेल्डिंग कर दी। मगर दिक्कत यह है कि उसने अपने सिर को ग्रिल के नीचे से बाहर किया और वेल्डिंग के कारण उसका सिर वहीं पर फंस गया। अब यह वीडियो स्क्रिप्टेड है या फिर नहीं है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो हंसाने लायक है और इसी कारण वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Rupeshk14829210 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इनके बारे में आप दो शब्द कहना चाहेंगे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- धन्य है ऐसी महान आत्माओं को। दूसरे यूजर ने लिखा- पागल ही कहेंगे इसको। तीसरे यूजर ने लिखा- चूक हो गई थोड़ी सी। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे नहीं, ये क्या काम किया भाई।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस लड़के को तो वीरता पुरष्कार मिलना चाहिए, विशाल झूले पर चढ़कर इस तरह महिला की बचाई जान