भाई ने तो नासा को भी पीछे छोड़ दिया! शख्स का आविष्कार देख आप भी हिल जाएंगे, देखें Video
एक बंदे ने कुछ ऐसा कमाल करके दिखाया जिसे देख आप भी पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे और इसी कारण वीडियो भी उसका वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि उसने ऐसा क्या किया।
कई बार सोशल मीडिया पर स्क्रोल करते हुए आंखों के सामने लोगों की ऐसी कलाकारी, जुगाड़ या फिर उनका जुगाड़ वाला आविष्कार देखने को मिल जाता है कि वो हैरान कर देता है। आप भी सोशल मीडिया की गलियों में अगर हर रोज कुछ चक्कर लगाते हैं तो जाहिर सी बात है कि ऐसे अनोखे और अतरंगी वीडियो आपकी फीड पर भी आते ही होंगे। लोग एक से बढ़कर एक वीडियो पोस्ट करते हैं और उन्हें हम लोग देखते हैं क्योंकि ऐसे वीडियो ही वायरल भी होते हैं। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा अपना पर्स खोलता है और उसके खुलते ही दिखता है कि उसने अंदर फोन को सेट किया हुआ है। मतलब उसने एक की-पैड वाले फोन को पूरा खोल दिया और पर्स के अंदर एक तरफ स्क्रीन लगा दिया, दूसरी तरफ बटन और सीम वाली सेटिंग कर दी। इतना ही नहीं, पर्स में लगने के बाद वो फोन एक्टिव भी है जिसे वो चलाकर दिखाता है। उसने पर्स में बटन और सिम की सेटिंग तो एक ही जगह की है मगर स्क्रीन कई जगह पर लगाया है। वो वीडियो में अलग-अलग नंबर्स भी दिखाता है और फोन आते हुए भी दिखाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Muzammi1231 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'भाई को नासा वाले ढूंढ रहे हैं, सम्मानित करने के लिए। भाई ने तो नासा को भी पीछे छोड़ दिया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 68 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसे जल्दी से नासा भेजो। दूसरे यूजर ने लिखा- हमारे यहां गजब के कलाकार आदमी हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- अब ये टेक्नोलॉजी देश से बाहर नहीं जानी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- सच में इसने बहुत दिमाग लगाया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अगर बेवकूफी का ओलंपिक होता तो ये गोल्ड मेडल जीत कर आता, आप खुद देखिए इसकी हरकत
ऐसे टैलेंटेड लोगों की वजह से बिहार फेमस है! खतरनाक जुगाड़ का Video देख लोगों ने किया रिएक्ट
