1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बस इस लड़की के पीछे खड़े हुए मर्द हार गए इसके सामने! ऐसा क्या हुआ जो लोगों ने कही ये बात

बस इस लड़की के पीछे खड़े हुए मर्द हार गए इसके सामने! ऐसा क्या हुआ जो लोगों ने कही ये बात

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप लड़की की तारीफ जरूर करेंगे। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे उसने सही समय पर मदद करने का फैसला किया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

कई बार ऐसा होता है कि इंसान किसी मुसीबत में फंस जाता है। इसके पीछे के कारण अलग-अलग होते हैं। इंसान कभी हालात के कारण तो कभी खुद की गलती के कारण और कभी-कभी दूसरों की गलती के कारण मुसीबत में फंस जाता है। ऐसी स्थिति में बहादुर वही होता है जो यह देखकर उसकी मदद करने के लिए आगे बढ़े। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बहादुर लड़की नजर आ रही है। वीडियो में वो एक आदमी की बहुत ही सही समय पर मदद करते हुए नजर आ रही है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स बैरिकेड को उठाने की कोशिश कर रहा है। उसे यह समझ में नहीं आ रहा है कि वो बैरिकेड उठाए या फिर अपनी स्कूटी को आगे बढ़ाए। वहीं बैरिकेड के दूसरी तरफ कई सारे आदमी अपने-अपने वाहन के साथ खड़े हैं मगर कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है। वहीं स्कूटी पर खड़ी लड़की यह देखती है और तुरंत मदद के लिए आगे आती है। वो बैरिकेड उठाती है जिस कारण वो अपनी स्कूटी लेकर आगे निकल जाता है जिसके तुरंत बाद वहां से ट्रेन गुजरते हुए नजर आती है। अब वो आदमी वहां फंसा कैसे, यह तो पता नहीं चल पाया मगर लड़की ने सही समय पर मदद करके बहुत अच्छा काम किया।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @SURAJ_624 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए अकाउंट यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'बस इस लड़की के पीछे खड़े हुए मर्द हार गए इसके सामने।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत साहसी लड़की है। दूसरे यूजर ने लिखा- सिर्फ मर्द होने से नहीं होता, जिम्मेदारी का एहसास भी होना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- शर्मनाक की कोई मदद के लिए आगे नहीं आया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

'सास' शब्द सुनते ही बहु के बदल गए भाव, कह दी ऐसी बात कि Video हुआ वायरल

भाई ने तो इंजीनियरिंग की सारी सीमाएं तोड़ दी...! वायरल Video देख लोग हुए हैरान और किए ऐसे कमेंट