A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जमीन के नीचे बने इस रेस्टोरेंट को देख आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी, Video हो रहा है वायरल

जमीन के नीचे बने इस रेस्टोरेंट को देख आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी, Video हो रहा है वायरल

एक रेस्टोरेंट का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो जमीन के नीचे बना हुआ है और आप जब उस रेस्टोरेंट को देखेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। वहीं कई लोगों ने अपना रिएक्शन भी दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : IG/CASMSAURABH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को अच्छा-खासा टाइम पास करवाता है। लोग जब भी खाली होते हैं या फिर मनोरंजन की तलाश में होते हैं तो ऐसे में सोशल मीडिया उनकी अच्छी मदद करता है क्योंकि सोशल मीडिया पर हर दिन तमाम तरह के पोस्ट आते रहते हैं। कई सारे पोस्ट तो इतने यूनिक होते हैं या फिर इतने ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं कि वो वायरल हो जाते हैं। आपने भी तो अपनी फीड पर अब तक न जानें कितने सारे वायरल कंटेंट देखे होंगे और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में दिखा अंडरग्राउंड रेस्टोरेंट

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह गेट बना हुआ है और उस गेट से जमीन के अंदर सीढ़ी जा रही है। कुछ समय सीढ़ियों से उतरने के बाद नजर आता है कि जमीन के अंदर एक गजब का रेस्टोरेंट बना हुआ है। वहां लाइट की भी व्यवस्था है और की सारे लोग वहां बैठकर मजे से खा भी रहे हैं। अब यह वीडियो कहां का है और किसने यह रेस्टोरेंट बनाया है, यह तो नहीं पता चल पाया है मगर वीडियो वायरल हो रहा है। आप भी इस अंडरग्राउंड रेस्टोरेंट को देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर casmsaurabh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है और कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- वो लोग खाने के बाद सीढ़ी कैसे चढ़ेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- पूरी एडिटिंग है। तीसरे यूजर ने लिखा- भूकंप आएगा तो क्या होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- सच बताओ, वो बंकर था रेस्टोरेंट बना दिया। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी को प्यार करने के लिए चाहिए था टूटा हुआ लड़का, बंदे ने दिया गजब का रिप्लाई

इस जुगाड़ को देखकर आपके माथे में दर्द हो जाएगा, Video हो रहा है वायरल