आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और हर कोई सोशल मीडिया का यूज करता है। लोगों को जब भी समय मिलता है या फिर अपने काम से फ्री हो जाते हैं तो सोशल मीडिया की गलियों में एक नजर तो मार ही लेते हैं। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते ही होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन तमाम तरह के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। एक दिन में कई सारे पोस्ट वायरल होते हैं और अभी भी एक फोटो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल पोस्ट में क्या नजर आया?
अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें एक लड़की नजर आ रही है जिसने मिरर के सामने खड़े होकर अपनी फोटो क्लिक की। वहीं उसने ऊपर लिखा है, 'मुझे एक टूटा हुआ लड़का चाहिए, कसम से बहुत प्यार करूंगी।' अब यह देखने के बाद एक लड़के ने कमेंट में ऐसा रिप्लाई किया कि पोस्ट ही वायरल हो गया। उसने लिखा, 'मेरी टांग में रॉड डली हुई है।' लड़की ने दिल टूटे लड़के के लिए बात कही लेकिन इसने शरीर के टूटने का एंगल देते हुए ये रिप्लाई दिया जिसके कारण पोस्ट वायरल हो गई।
यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Ishita_Sharma42 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 34 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। यह वायरल पोस्ट पुराना मालूम होता है क्योंकि एक यूजर ने लिखा- ये कभी पुराना नहीं होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- टूटा हुआ का मतलब जिसका दिल टूटा हो। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत टूटा हुआ है ये तो। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस जुगाड़ को देखकर आपके माथे में दर्द हो जाएगा, Video हो रहा है वायरल
शख्स के घर पर हुआ डेटा ट्रांसफर का प्रोग्राम, Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी