1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स के घर पर हुआ डेटा ट्रांसफर का प्रोग्राम, Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

शख्स के घर पर हुआ डेटा ट्रांसफर का प्रोग्राम, Video देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Nov 04, 2025 11:56 am IST,  Updated : Nov 04, 2025 11:56 am IST

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे और वहीं लोगों ने कमेंट सेक्शन में फनी कमेंट्स की बौछार कर दी।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/ZARNAB_SIDDIQUI_56

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप जितनी बार जाएंगे, आपको उतनी बार कुछ न कुछ नया और अनोखा देखने को मिलेगा। हर दिन लोग कुछ न कुछ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही रहते हैं। कई लोग पूरा कंटेंट लिखकर वीडियो बनाते हैं तो कई सारे लोग किसी भी प्रोग्राम या कांड को कंटेंट बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं और इसमें से कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। वायरल वही चीजें होती हैं जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत सारे लोग एक घर के अंदर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। एक छोटा सा प्रोग्राम रखा गया होगा जिसके लिए सभी लोग आए होंगे। लोग खा-पी रहे हैं और आपस में बात कर रहे हैं। अब वीडियो बनाकर शख्स ने उसे डेटा ट्रांसफर का प्रोग्राम बता रहा है। उसके कहने का मतलब यह है कि इधर की बातें उधर करने के लिए यह प्रोग्राम रखा गया है और इसी को वो डेटा ट्रांसफर बोल रहा है। वो वीडियो में बोल रहा है कि यहां सभी ने डेटा ट्रांसफर किया और जो लोग नहीं पहुंच पाए, उनका डेटा सबसे ज्यादा ट्रांसफर किया गया जिसके बाद सभी लोग खुश नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर zarnab_siddiqui_56 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 93 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये डेटा ट्रांसफर अच्छा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ब्लूटूथ सही से कनेक्ट हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई मुझे इस तरह का डेटा ट्रांसफर बहुत पसंद है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सोशलाइजिंग नहीं डेटा ट्रांसफर।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

पाकिस्तानी फैन ने मैच से पहले गाया 'जन-गण-मन', Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुई Ice-Cream की तस्वीर, फोटो देख लोग ले रहे हैं मजे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।