A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हे प्रभु इस महिला को सद्बुद्धि दो, इसकी हरकत देख आप लोगों के उड़ेंगे होश, देखें Video

हे प्रभु इस महिला को सद्बुद्धि दो, इसकी हरकत देख आप लोगों के उड़ेंगे होश, देखें Video

अभी एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के वाले हर इंसान की आंखें कुछ देर के लिए बस खुली ही रह जाएंगी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया अपने यूजर्स को दिन में एक-दो वीडियो तो ऐसा दिखा ही देता है जिसे देखकर उन यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। कई बार तो ऐसे वीडियो भी सोशल मीडिया पर नजर आते हैं कि उन्हें देखने वाले को डर लगने लगता है। आप सोशल मीडिया पर अगर हर रोज कुछ समय बिताते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसकी आपने कल्पना नहीं की होगी। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और ये वाला वीडियो भी उसी श्रेणी का है। इस वीडियो को देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान होने वाले हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

वायरल वीडियो में हैरान करने जैसा क्या है?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला अपने फ्लैट की बालकनी में गार्डनिंग कर रही है। मगर वो इस तरह से गार्डनिंग कर रही है कि उसे देख हर कोई डर जाएगा। दरअसल उसकी बालकनी में जो दीवार बनी है, वो महिला उसके ऊपर चढ़ गई है और वहां चढ़कर वो गोर्डनिंग कर रही है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई मगर वीडियो को देखने के बाद हर किसी की आंखें कुछ देर के लिए खुली रह जाएंगी क्योंकि वो जहां पर खड़ी है, वहां से गिरने पर कुछ भी हो सकता है। महिला का फ्लैट काफी ऊंचाई पर है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में तंज कसते हुए लिखा है, 'पहले गार्डनिंग कर लेती हूं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 31 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये स्त्री है, कुछ भी कर सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा- खतरों की मां। तीसरे यूजर ने लिखा- गार्डनिंग सही जगह है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

घरेलू क्लेश से तंग होकर जान देने ही वाला था युवक, तभी कुछ यूं पुलिस वाले ने उसे बचाया, Video वायरल

इसने तो कटप्पा मामा को भी पीछे छोड़ दिया! कार से पुल पार करते समय का यह Video आप भी देखें