आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। हर हाथ में फोन है और लोग जब भी फ्री होते हैं या फिर मनोरंजन की तलाश में होते हैं वो सोशल मीडिया की गलियों में ही जाते हैं। आप भी अगर इन गलियों में घूमा करते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि हर दिन तमाम तरह के वीडियो पोस्ट भी होते हैं और वायरल भी होते हैं। सोशल मीडिया की एक खासियत यह है कि कब क्या वायरल हो जाएगा, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में ऐसा क्या देखने को मिला।
वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि एक जगह पर शादी के लिए पूरी सजावट की गई है। वहीं पर कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं। अब हैरानी तब होती है जब यह दिखता है कि वो सजावट किसी गार्डन में नहीं बल्कि एक फ्लाईओवर के नीचे हुई है। उस सजावट को दिखाते हुए शख्स बोलता है, 'इतना भयंकर दिमाग हम मंदसौर वाले ही लगा सकते हैं। ब्रिज के नीचे पूरी शादी कर दी और पता भी नहीं चला। रिसॉर्ट और गार्डन तो बुक करने की जरूरत ही नहीं पड़ी। दरअसल सरकार ये ओवरब्रिज बना ही इसलिए रही है।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर dagwar_photos नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो 17 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सोचो कोई बच्चा ऊपर से पेशाब कर दे तब। दूसरे यूजर ने लिखा- सोचो कोई पान खाकर थूक दे। तीसरे यूजर ने लिखा- ये मंदसौर का नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मध्य प्रदेश गजब है, सब से अजब है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
भारत की महिलाओं का दिमाग भी गजब ही चलता है, अब आप इसी जुगाड़ को देख लीजिए
बाइक लेने का यह फायदा तो मुझे आज पता चला, आप भी देखिए वायरल Video