1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. यमराज संग उठना बैठना है चचा का! वायरल Video देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

यमराज संग उठना बैठना है चचा का! वायरल Video देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

एक शख्स ने सांप के साथ ऐसा खेल खेला जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। आपने आज से पहले कभी किसी को ऐसा कुछ करते हुए नहीं देखा होगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सांप से इस आदमी को नहीं लगता डर

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता अड्डा है जहां सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ वायरल होता हुआ नजर आता ही रहता है। हर दिन लोग अलग-अलग कई वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं और फिर उन्हीं में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप इंस्टा पर चले जाइए, फेसबुक पर चले जाइए या फिर एक्स प्लेटफॉर्म पर चले जाइए, हर जगह आपको कुछ न कुछ वायरल होता हुआ नजर आ ही जाएगा। सुबह से लेकर शाम तक और सोमवार से लेकर रविवार तक, कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स के गले में सांप लिपटा हुआ है और सांप अपने फन फैलाए हुए है। शख्स उस सांप के फन को पकड़ता है और ऐसा होते ही सांप अपने मुंह को खोल देता है। इसके तुरंत बाद सांप उसके मुंह के ऊपर वाले हिस्से को अपने दांतों से पकड़ लेता है और आराम से खड़ा हो जाता है। इसके बाद वो सांप को गले से निकालता है और नीचे लटका देता है। वायरल वीडियो कहां और कब का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर memesbysukhraj नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कापी लोगों ने देख लिया है और 71 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सपेरो का इमरान हाशमी। दूसरे यूजर ने लिखा- जहर के दांत निकाल दिए होंगे। तीसरे यूजर ने लिखा- जहरीला नहीं है फिर भी इसके बाद हिम्मत है। चौथे यूजर ने लिखा- खुद यमराज डरा हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यमराज संग उठना बैठना है चचा का। एक और यूजर ने लिखा- पूरा सांप समाज डरा हुआ है।

ये भी पढ़ें-

लड़कों के साथ ऐसा ही होता है! शख्स ने बनाया ऐसा कंटेंट कि लोग कर रहे हैं रिलेट, Video वायरल

आइला सेम टू सेम, शादी करते दूल्हा और दुल्हन को देख आपका भी सिर चकरा जाएगा, देखें वायरल Video