आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही ज्यादा कॉमन हो गया है। लगभग हर कोई सोशल मीडिया का यूज करता है। दिन में थोड़ा समय तो आप भी सोशल मीडिया पर स्क्रोलिंग करने में बिताते ही होंगे और वहां अलग-अलग वीडियो और रील देखते होंगे। हर दिन लोग जो चीजें पोस्ट करते हैं, उसमें से ही कुछ वायरल भी होते हैं। आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल वीडियो देखे होंगे जिसमें जुगाड़, लड़ाई, स्टंट और लोगों की अतरंगी हरकत, सब कुछ रहा होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इसमें ऐसा क्या है जो वीडियो वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक जगह पर बीयर की बहुत सारी कैन फेंकी हुई है। ऐसा भी हो सकता है कि ये कोई कबाड़ी की दुकान होगी जहां लोगों यह बेचा होगा। वहीं पर एक शख्स बैठा हुआ नजर आ रहा है और अलग-अलग बीयर की कैन को उठाता और उसे हिलाकर यह पता करता कि उसमें बीयर की कुछ बूंदें बची हुईं हैं या फिर नहीं। वीडियो में यह भी दिखता है कि वो उन कैन से बीयर की बूंदों को एक बोतल में इकट्ठा कर रहा है। उसके पास जो बोतल है, उसमें उसने ठीक-ठीक मात्रा में बीयर इकट्ठा किया हुआ है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @We__Homosapiens नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बूंद-बूंद से पूरी बोतल बनती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 10 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने हंसने वाला रिएक्शन भी दिया है मगर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह वीडियो कब और कहां का है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
जुगाड़ का जादूगर लगता है ये भाई तो, इसका दिमाग देख आप भी इसकी करेंगे तारीफ
लड़की की रील देख लड़के ने कमेंट में पूछ ली उसकी ID, उसके बाद जो हुआ आप खुद देखें