सोशल मीडिया एक ऐसी दुनिया है जहां दुनिया भर की तमाम अनोखी, अतरंगी और अलग चीजें देखने को हमें मिलती ही रहती है। आज के समय में लगभग हर कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर है और आप भी जरूर ही होंगे। वहां आप अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने देखा होगा कि लोग तरह-तरह के वीडियो पोस्ट करते हैं और उसमें से कुछ वायरल भी होते हैं। वायरल वही वीडियो होते हैं जो लोगों ने पहले नहीं देखा होता है या फिर उसमें कुछ बहुत ही अलग देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इसमें ऐसा क्या है जो वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी अपने घर के बाहर स्टूल पर बैठा हुआ है और वहां बैठकर वो बीयर पी रहा है। अब वो बीयर पी रहा है, इसके बारे में उसकी पत्नी को पता न चल पाए इसलिए उसने गजब का दिमाग लगाया है। उसने बीयर की बोतल में एक धागा बांधा हुआ है और दरवाजा में उस धागे को बांध दिया है। अब जैसे ही दरवाजा कोई खोलता है तो वो धागा भी खिंचता है और इस कारण बीयर की बोलत ऊपर की तरफ चली जाती है। वहां शख्स ने एक कपड़ा टांगा हुआ है जिसके अंदर जाकर वो बोतल छिप जाती है। इस तरह वो पकड़ा नहीं जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @H__S__R नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्या कलाकार आदमी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हुनर ऐसा कि खुद भी हैरान हो जाए आदमी, क्या कलाकार है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- गजब का कलाकार है। तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही ज्यादा कलाकार आदमी है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
लड़की की रील देख लड़के ने कमेंट में पूछ ली उसकी ID, उसके बाद जो हुआ आप खुद देखें