1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेंगलुरु की सड़क का ये नजारा देख हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

बेंगलुरु की सड़क का ये नजारा देख हो जाएंगे हैरान, Video हो रहा है वायरल

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे बेंगलुरु का बताया जा रहा है। उस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अलग-अलग कमेंट करते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

इस दुनिया के किसी भी कोने में कुछ भी हो, एक न एक दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाता है क्योंकि कोई न कोई उसे रिकॉर्ड करके पोस्ट कर ही देता है। आप भी तो सोशल मीडिया पर होंगे ही और वहां आप अलग-अलग जगहों के और अलग-अलग तरह के वीडियो देखते होंगे। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी स्टंट का वीडियो वायरल होता है। कभी दिल्ली का कोई वीडियो वायरल होता है तो कभी मुंबई या फिर बेंगुलरु का कोई वीडियो वायरल होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें बहुत कुछ तो नहीं है बताने के लिए मगर जो भी है वो बहुत ही हैरान करने वाला है। वीडियो में नजर आता है कि एक बंदा मैट्रेस लगाकर लेटा हुआ है लेकिन वो अपने घर में नहीं लेटा है। वो बंदा सड़क पर मैट्रेस बिछाकर वहां पर लेटा हुआ है और उसके चक्कर में गाड़ियां रुकी हुई हैं और सड़क पर जाम लगा हुआ है। अब ये आदमी नशे में है या फिर इसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है, ये तो नहीं पता मगर हरकत हैरान करने वाली है। वहीं वीडियो में ऊपर लिखा है, 'बेंगलुरु नेक्स्ट लेवल गैंग है।'

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हमेशा बेंगलुरु ही क्यों। दूसरे यूजर ने लिखा-  ओ तेरी, यार ये पागल हो गया है क्या। तीसरे यूजर ने लिखा- वहां बहुत सारे अजीब लोग हैं। चौथे यूजर ने लिखा- वायरस बेंगलुरु में पहुंच गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- औरा +99999 है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

चोर की परवरिश अच्छे घर से हुई है! चोर ने ऐसा क्या किया जो लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन? देखें Video

ट्रेन के दो डिब्बे दिखाकर शख्स ने कह दी बड़ी गहरी बात, Video देख आप भी होंगे सहमत