1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रेन के दो डिब्बे दिखाकर शख्स ने कह दी बड़ी गहरी बात, Video देख आप भी होंगे सहमत

ट्रेन के दो डिब्बे दिखाकर शख्स ने कह दी बड़ी गहरी बात, Video देख आप भी होंगे सहमत

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 18, 2025 11:10 am IST,  Updated : Sep 18, 2025 11:10 am IST

एक शख्स ने रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर एक ट्रेन के दो डिब्बे दिखाते हुए कुछ ऐसा बताया जिससे बहुत सारे लोग सहमत होंगे। आइए आपको बताते हैं वीडियो में उनसे क्या बताया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@CHAPRAZILA

आज के समय में हर किसी के पास फोन है और लोगों को जब भी लगता है कि उन्हें दूसरे लोगों को कुछ बताना या फिर दिखाना चाहिए तो वो तुरंत उसे रिकॉर्ड करके पोस्ट कर देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो ऐसा करते ही होंगे और अगर नहीं भी करते हैं तो ऐसे वीडियो तो देखते ही होंगे। हर दिन कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वीडियो वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो में एक शख्स ने बहुत ही गहरी बात कही है जो आपको भी सही लगेगी। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें शख्स प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक ट्रेन को दिखा रहा है। वो वीडियो में दो अलग-अलग डिब्बे दिखाता है। एक AC कोच और दूसरा जनरल डिब्बा है। AC कोच के दरवाजे पर कोई भीड़ नहीं है और वहीं जनरल डिब्बे में खचाखच भीड़ है और लोगों को चढ़ने की जगह नहीं मिल रही है। वो वीडियो में बोलता है कि इस जिंदगी से इस जिंदगी में यानी जनरल डिब्बे से AC कोच का सफर करने में लोगों की जिंदगी निकल जाती है। उसके कहने का मतलब यह है कि अच्छी जिंदगी जीने की कोशिश में लोगों की जिंदगी बीत जाती है और उसकी बात भी सही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वहीं कैप्शन में लिखा है, 'जिंदगी में इसलिए पैसा कमाना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 34 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सही कहा आपने। दूसरे यूजर ने लिखा- पैसा कमाना जिंदगी में बहुत जरूरी है। तीसरे यूजर ने लिखा- बात बहुत गहरी है। चौथे यूजर ने लिखा- शत प्रतिशत सहमत।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढें-

आपदा में अवसर! बाढ़ का पानी देख रही भीड़ के पास लगा ली भुट्टे की दुकान, फिर आया VIDEO में मजेदार ट्विस्ट

भारतीय ट्रेनों की हाइजीन और शाकाहारी खाने की फैन हुई विदेशी इंफ्लुएंसर, लाखों यूजर्स को पसंद आया Viral Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।