1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भाईसाहब ये किस लाइन में आ गए आप? बंदे का Video देख आप भी कहेंगे यही बात

भाईसाहब ये किस लाइन में आ गए आप? बंदे का Video देख आप भी कहेंगे यही बात

एक मिस्त्री का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को जब आप देखेंगे तो आप भी उसका आनंद उठाएंगे। लोगों ने भी वीडियो देखने के बाद रिएक्ट किया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसा कोई दिन नहीं जाता होगा जब लोग कुछ पोस्ट न करते हो। लोगों को जहां कहीं कुछ अच्छा दिख जाता है या फिर कुछ अनोखा भी देखते हैं तो वो उसे अपने फोन में कैद कर लेते हैं। उसके बाद क्या, अगला प्रोसेस उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का ही होता है। अब वो वीडियो लोगों के टाइमलाइन पर जाता है और अगर वो उन्हें पसंद आ जाता है तो फिर वो वायरल हो जाता है। आपने भी अब तक न जाने कितने ही वायरल पोस्ट देखे होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो आपको पसंद भी आएगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने कई बार घर बनाने वाले मिस्त्री को काम करते हुए देखा होगा। उन्हें मसाला बनाते हुए भी देखा होगा। लेकिन शायद ही किसी मिस्त्री को काम करते देख आपके पैर थिरके होंगे या फिर आपको वाइब आया होगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स मसाला बनाता हुआ नजर आ रहा है लेकिन वो जिस तरह से मसाले को बना रहा है, एक मस्त म्यूजिक सुनने को मिलता है। उसी कारण से उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वो शख्स म्यूजिकल तरीके से मसाला बनाता है तो दूसरा साथी गाना गाने लगता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वाइब तो है बॉस।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- समझ में कुछ नहीं आया है लेकिन वाइब 100% है। दूसरे यूजर ने लिखा- पूरा वाइब है। तीसरे यूजर ने लिखा- टैलेंट से भरा हुआ है। एक अन्य यूजर ने लिखा- स्पॉटिफाय डिलीट करने का समय आ गया।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इसे कहते हैं गरीबी में आटा गीला करना! लड़के के खाना बनाने की इस टेक्निक को देख आप भी यही बोलेंगे

इनकी वजह से ही नहीं छूट रही Reel देखने की लत, लड़की का यह Video देख लोगों ने कुछ ऐसे किया रिएक्ट