1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऊपर वाले ने गलत आदमी को अमीर बना दिया! ऑडी का इस्तेमाल देख आप भी हो जाएंगे हैरान

ऊपर वाले ने गलत आदमी को अमीर बना दिया! ऑडी का इस्तेमाल देख आप भी हो जाएंगे हैरान

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा दिखाई देगा जो आपने शायद कभी सोचा नहीं होगा। वीडियो को देखने के बाद ऑडी बेचने वाले अपना माथा पकड़ लेंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ऑडी का ऐसा इस्तेमाल होते नहीं देखा होगा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान हैरान हो ही जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वीडियो में दिखने वाला नजारा उस शख्स ने पहले कभी नहीं देखा होता है और ऐसा कुछ देखने की उम्मीद भी नहीं की होती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप तो यह अच्छे से जानते होंगे क्योंकि हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और वो आपको हैरान जरूर कर देगा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने अब तक पशुओं के लिए फसल और चारा लाते हुए लोगों को कैसे देखा है? जाहिर सी बात है आपने ट्रैक्टर, ट्रॉला, ठेला या फिर पिकअप वैन आदि में लोगों को फसल या चारा लाते हुए देखा होगा। मगर क्या आपने कभी किसी को ऑडी से फसल लाते हुए देखा है? शायद ही कभी किसी को ऐसा करते हुए देखा होगा। मगर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें ऐसा नजर आ रहा है। एक शख्स ऑडी कार की छत पर फसल को लादकर अपने घर में लेकर आ रहा है। अब यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं है मगर वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर aasmohamd86 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मेरी उड़ गई रातों की नींदे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तुम्हारा लहजा बता रहा है, तुम्हारी दौलत नई नई है। दूसरे यूजर ने लिखा- हम किसान हैं, हमारे यहां ऐसा ही होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- 3 से 4 लाख कीमत है इस ऑडी की। चौथे यूजर ने लिखा- रिलैक्स, सेकंड हैंड ली है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऊपर वाले ने गलत आदमी को अमीर बना दिया।

ये भी पढ़ें-

किसने किया होगा इस अनोखे नल का आविष्कार? पहली बार इस्तेमाल करने में आप भी खा जाएंगे धोखा

ये देखो टीचर होकर छात्राओं से पैर दबवा रही है, क्लास के कैमरे में कैद हो गई मैडम जी की पूरी हरकत