1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन पुरानी तस्वीरों में इतिहास की झलक देख अपनी आंखों पर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

इन पुरानी तस्वीरों में इतिहास की झलक देख अपनी आंखों पर यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

जब भी हम बोर बो रहे होते हैं तो अपनी पुराने फोटो अलबम को देख अपनी यादें ताजा कर लेते हैं। लेकिन इस दुनिया का इतिहास हर समय पर अलग-अलग परिस्थितियों से गुजरा है। आइए आज ऐसी ही इतिहास की एक झलक उन पुरानी तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से देखने की कोशिश करते हैं। जो बेहद ही दुर्लभ हैं।

इतिहास के पन्नों से ली गईं तस्वीरें- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA इतिहास के पन्नों से ली गईं तस्वीरें

जब भी हम बोर बो रहे होते हैं तो अपनी पुराने फोटो अलबम को देख अपनी यादें ताजा कर लेते हैं। लेकिन इस दुनिया का इतिहास हर समय पर अलग-अलग परिस्थितियों से गुजरा है। आइए आज ऐसी ही इतिहास की एक झलक उन पुरानी तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से देखने की कोशिश करते हैं। जो बेहद ही दुर्लभ हैं। इन्हें आपने शायद इतिहास की कक्षा में नहीं देखे होंगे।

Image Source : Social Mediaब्रिटिश भारतीय पासपोर्ट

ब्रिटिश भारतीय पासपोर्ट

अंग्रेजों के समय पर भारत के लोगों के लिए ऐसे ही पासपोर्ट बनते थे। तस्वीर 1930 की है। भारत की स्वतंत्रता के बाद इस पासपोर्ट का उपयोग बंद कर दिया गया था।

Image Source : Social Mediaचमन, संजल रेलवे स्टेशन

ये बलूचिस्तान स्थित चमन, संजल रेलवे स्टेशन की तस्वीर है। जिसे सन् 1895 में खिंचा गया था। अब ये रेलवे स्टेशन एक विरान स्टेशन में तबदील हो चुका है।

Image Source : Social Mediaहसोनो मसाबुमी

हसोनो मसाबुमी इकलौता ऐसा यात्री था जो जापान का था और टाइटैनिक की यात्रा पर निकला था। तस्वीर सन् 1912 की है।

Image Source : Social Mediaनील नदी के किनारे बैलों को नहलाता एक किसान

यह तस्वीर नील नदी के किनारे मिश्र शहर की है, जिसे 1962 में खिंचा गया था।

Image Source : Social Mediaलेनिन की गिरी हुई मूर्ति के सामने खड़ा लड़का और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के सिर के सामने खड़ी लड़की

इस फ्रेम में दो तस्वीरें हैं। पहली तस्वीर इथियोपिया की है, जिसे सन् 1991 में खिंचा गया था। इस तस्वीर में लेनिन की गिरी हुई मूर्ति के सामने एक लड़का खड़ा नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर सन् 1885 की है, जिसे स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के सिर को अनपैक करते वक्त खिंचा गया था। 

Image Source : Social Mediaनए बुलेट प्रूफ जैकेट का परीक्षण करते हुए

नए बुलेट प्रूफ जैकेट का परीक्षण करते हुए लोग। तस्वीर सन् 1923 में ली गई थी।

Image Source : Social Media1895 में लॉस एंजिल्स ऐसा दिखता था

1895 में लॉस एंजिल्स ऐसा दिखता था। इस तस्वीर को देखने से कहीं से भी नहीं लग रहा कि आज का लॉस एंजिल्स इतना विकसित हो चुका है।

महान पाब्लो पिकासो अपने स्टूडियो में काम करते हुए। यह वीडियो 18 मई, 1956 को फ्रांस में रिकॉर्ड किया गया था।

Image Source : Social Mediaफर ट्रैपर्स का गांव

कनाडा में एक छोटा सा इनुइट गांव फर ट्रैपर्स के लिए जाना जाता था, जो कभी-कभी वहां से गुजरते थे। लेकिन 1930 में, कुछ अजीब हुआ; जो लेबेले नामक एक फर ट्रैपर द्वीप के परिसर में घुस गया और उसे वहां एक भी व्यक्ति नहीं मिला। वास्तव में, 7 स्लेज कुत्ते भूख से एक कब्र में मृत पाए गए जो देखने में मानव निर्मित लग रही थी। लापता लोगों को खोजने के लिए खोज की गई, लेकिन एक भी शव नहीं मिला।

Image Source : Social Mediaनागासाकी पर परमाणु बमबारी से बची एक महिला

1945 में नागासाकी पर परमाणु बमबारी से बची एक महिला।

Image Source : Social Mediaरूस के तत्कालिन राष्ट्रपति स्टालिन

क्रेमलिन के अंदर स्टालिन की ली गई तस्वीर उस क्षण को दर्शाती है जब उन्हें बताया गया कि जर्मनी ने सोवियत संघ पर आक्रमण शुरू कर दिया है।

Image Source : Social Mediaएक ही जगह और मेमोरी साइज़.. अंतर 59 साल है

59 साल के अंदर कंप्यूटर के अंदर लगने वाले मेमोरी कार्ड्स के साइज में इतना बदलाव आ गया। सबसे पहली बार जब कंप्यूटर के लिए मेमोरी कार्ड बनाया गया, तब इसका आकार इतना बड़ा था कि उसे ट्रक पर लादकर ले आने की जरूरत पड़ती थी। वहीं आज इसके साइज इतनी छोटी है कि ये बड़े ही आराम से कंप्यूटर, लैपटॉप या फिर मोबाइल में फिट हो जाती है।

Image Source : Social Mediaअंडरवॉटर ली गई पहली तस्वीर

किसी व्यक्ति की पानी के नीचे ली गई यह पहली तस्वीर है, जिसे 1899 में खिंचा गया था। यह अविश्वसनीय तस्वीर फ्रांस के लुइस मैरी-ऑगस्टे बाउटन-सुर-मेर ने लिया गया था।

Image Source : Social Mediaसबरीना चेबिची

सबरीना चेबिची, केन्याई एथलीट, जिन्होंने 1973 में नंगे पैर और ड्रेस पहनकर मैराथन जीती थी।

नोट: इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @LostTemple7 नाम के अकाउंट से जानकारी समेत शेयर किया गया था। इनकी पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता।

ये भी पढ़ें:

'Zomato बंद कर दिया क्या भाई', नाम बदलने से कन्फ्यूज हुए लोग, सोशल मीडिया पर कंपनी से पूछे ऐसे सवाल

महाकुंभ के वायरल बिजनेस Ideas जिन्होंने लोगों को दिखाया अमीर बनने का सपना, किसी ने दातुन बेचा तो किसी ने चाय