आज के इस समय में हर किसी के हाथ में मोबाइल है और लोग अलग-अलग समय पर उस फोन के कैमरे का भी खूब यूज करते हैं। अपने घर में कोई फंक्शन होता है तो उस समय तो लगभग हर कोई कुछ न कुछ रिकॉर्ड करता रहता है और कई सारे वीडियो हमें सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल जाते हैं। अभी शादी का समय चल रहा है तो अलग-अलग शादियों के खूब सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट और वायरल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा इस समय बिहार की शादियों के अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो शायद बिहार का ही है। आइए बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
ऐसी खातिरदारी दूसरे देश में नहीं मिलेगी
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि कुछ लोग पात में बैठकर साथ में खाना खा रहे हैं। अब उन्हें रसगुल्ला खिलाने के लिए गजब का ऑफर चल रहा है। जिसके घर में फंक्शन है, वो लोगों को 1 रसगुल्ला खाने पर 150 रुपए नकद देने का ऑफर चला रहा है। वो चाहता है कि लोग अच्छे से खाए और इस खातिरदारी को जिंदगी भर याद रखें। ऐसी खातिरदारी किसी दूसरे देश में देखने को नहीं मिलेगी। वीडियो में यह भी दिखता है कि लोगों को दिल खोलकर मिठाई खिला रहा है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर gaya_wala_samar_rathor नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 11 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- एक चीज पसंद आ रहा है जो नीचे बैठे खाना खा रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- जियो भैया, दिल जीत लिए भैया जी। तीसरे यूजर ने लिखा- बस बिहार में ही देखने को मिलेगा ये। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये बिहार का तरीका है खिलाने का।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बंटवारा तो बहुत देखा मगर ये वाला कुछ अलग है, आप भी देखें वायरल हो रहा Video
बेटी ने कोरियन हार्ट का किया इशारा मगर भोले पिता को समझ आया कुछ और, Video देख भावुक हो जाएंगे