1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. काश ये कोई लड़की कहती! किचन सर्विस का नाम पढ़ आ जाएगी हंसी, लोगों ने भी लिए मजे

काश ये कोई लड़की कहती! किचन सर्विस का नाम पढ़ आ जाएगी हंसी, लोगों ने भी लिए मजे

एक शख्स ने अपने किचन सर्विस का ऐसा नाम रखा जो आपने आज तक कभी न सोचा और न ही देखा होगा। उसकी फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल फोटो- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किचन सर्विस की फोटो

आज के समय में कई सारे लोग ऐसे हैं जो कस्टमर का ध्यान खींचने या फिर उन्हें अपने तरफ लाने के लिए एक से बढ़कर एक क्रिएटिव नाम से अपनी दुकान, होटल आदि खोल रहे हैं। ऐसे नामों की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। MBA चाय वाला के फेमस होने के बाद से ऐसा कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है मगर कुछ लोग इस चक्कर में इतने ज्यादा क्रिएटिव हो जाते हैं कि उसका कोई हिसाब ही नहीं होता। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई उदाहरण देखे होंगे और अगर नहीं देखा हो तो फिर अभी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए उसके बारे में जान लीजिए।

फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

अभी जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वो एक किचन सर्विस के बोर्ड का है। बंदे ने ऐसा नाम रखा कि आप कभी सोच तक नहीं सकते। आपने सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें कोई अपने मिंगल दोस्त से मजे लेने के लिए 'मेले बाबू ने थाना थाया' कहकर उसे चिढ़ाता होगा। यह लाइन ऐसे ही करते-करते काफी ट्रेंड में आ गया और इसी लाइन को शख्स ने अपनी दुकान के प्रमोशन के लिए यूज कर लिया। एक शख्स ने किचन सर्विस शुरु की और उसका नाम रखा, 'मेले बाबू ने थाना थाया।' किसी ने यह अनोखा नाम देखा और फिर फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके वायरल कर दी।

यहां देखें वायरल फोटो

आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 6 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने खूब मजे लिए। एक यूजर ने लिखा- जो दिखता है वही बिकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- काश ये कोई लड़की कहती। तीसरे यूजर ने लिखा- बाबू यहीं से थाना थाता है। चौथे यूजर ने लिखा- ये भी सही है। एक अन्य यूजर ने लिखा- मार्केटिंग लेवल प्रो।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस विटामिन की जरूरत तो आधे से ज्यादा भारतीयों को होगी, वायरल फोटो देख आप भी हां कहेंगे

ये टेम्पो कम अशोक वाटिका ज्यादा लग रहा है, चचा का ऑटो एक बार आप भी देखो