सोशल मीडिया की गलियों में सुबह से लेकर शाम तक और सप्ताह के सातों दिन लोग कुछ न कुछ तो पोस्ट करते ही रहते हैं जिन्हें आप और हम स्क्रोल करते हुए देखते भी हैं। आप अगर हर दिन कुछ समय बिताते हैं या फिर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन पोस्ट वाले वीडियो में से ही कुछ वायरल भी होते हैं। वायरल वही वीडियो होते हैं जो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। इसमें हंसी-मजाक और जुगाड़ के सबसे ज्यादा वीडियो होते हैं। इसके अलावा भी कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा स्कूटी पर कहीं जा रहा है। अचानक सामने से एक दूसरा शख्स भी स्कूटी पर आता दिखता है और उसे देखते ही वो आदमी घबराया जाता है और घबराहट में वो बैलेंस खो देता है जिसके कारण स्कूटी स्लिप हो जाती है। वो इसके बाद स्कूटी को उठाने की कोशिश करता है मगर वो रेस दे देता है जिसके कारण स्कूटी आगे बढ़ जाती है और दूसरे बंदे से टकरा जाती है। वो इसके बाद गिरने से तो बच जाता है मगर उसकी स्कूटी की रेस बढ़ जाती है और वो दूसरी तरफ पहुंच जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @thatmarineguy21 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पापा की परी नहीं पापा के परे।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई सारे लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन देते हुए कमेंट में हंसने वाली इमोजी शेयर की है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसी लापरवाही के कारण ही हादसे होते हैं, इस Video को जरा आप भी देखिए
ये देखो इंडिया का Doctor Strange, आप Video देख हो जाएंगे हैरान