1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अरे दीदी तो ब्रांच मैनेजर बन गई, वायरल पोस्ट देखने के बाद कोई नहीं रोक पाएगा अपनी हंसी

अरे दीदी तो ब्रांच मैनेजर बन गई, वायरल पोस्ट देखने के बाद कोई नहीं रोक पाएगा अपनी हंसी

अभी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट नजर आया जिसमें एक रील का और एक कमेंट का स्क्रीनशॉट नजर आ रहा है। आप जब दोनों को देख लेंगे तो अपनी हंसी को शायद ही रोक पाएंगे। आइए फिर आपको पोस्ट के बारे में बताते हैं।

Viral post- India TV Hindi
Image Source : IG/GHANTAA वायरल हो रहा पोस्ट

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। हर दिन लोग अनगिनत चीजों को पोस्ट करते हैं। कुछ लोग ज्ञान देते हैं तो कुछ लोग वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कई सारे पेज और अकाउंट ऐसे भी हैं जिनपर आपको यूनिक और नए पोस्ट ही देखने को मिलेंगे। अब जितने भी पोस्ट यूजर्स को यूनिक लगते हैं, वो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे। अभी भी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर देखने को मिला और ये वाला बहुत ही मजेदार लगेगा। आइए फिर आपको इस पोस्ट के बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में क्या दिखा?

हम जिस पोस्ट की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक रील का स्क्रीनशॉट लिया हुआ है और उसमें सबसे नीचे एक कमेंट भी लिखा हुआ है जिसके कारण पोस्ट वायरल हो रहा है। दरअसल एक महिला ने पेड़ पर चढ़कर वहां रील बनाई होगी जिसका स्क्रीनशॉट लिया गया होगा। अब उसी को देखकर एक शख्स ने मजेदार कमेंट किया जो उसी में नीचे दिख रहा है। उस शख्स ने 'ब्रांच मैनेजर' लिखा हुआ है। उसी फनी कमेंट के कारण यह पोस्ट वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे इंस्टाग्राम पर Ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 14 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- पापा की परी नहीं पापा की चिड़िया। दूसरे यूजर ने लिखा- सब्र का फल इसी ब्रांच से मिलेगा। वहीं कुछ यूजर्स ने अलग-अलग इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई ने आपदा को अवसर में बदल डाला, Video देख आप भी दिमाग की तारीफ करेंगे

बाइक चेकिंग अभियान के दौरान दिखा गजब का ड्रामा, Video हो रहा है जमकर वायरल