सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां पर कंटेंट की कभी कमी नहीं होती है। सुबह से लेकर शाम तक लोग कई तरह के वीडियो और फोटो को पोस्ट करते हैं जिन्हें वहां मौजूद हजारों-लाखों लोग देखते भी हैं। इसके अलावा कुछ फोटो और वीडियो ऐसे निकल जाते हैं जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं क्योंकि ऐसा कुछ उन लोगों ने पहले नहीं देखा होता है। ऐसे ही पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आप कई तरह के वायरल पोस्ट देखते ही होंगे। अभी भी एक फोटो वायरल हो रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
वायरल फोटो में क्या दिखा?
अभी जो फोटो वायरल हो रही है वो किसी मैच के बाद का है जब क्रिकेटर्स को उनके परफॉर्मेंस के आधार पर सम्मानित किया जाता है। आपने कई सारे ऐसे मैच देखे होंगे जिसमें मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी को अच्छा-खासा अमाउंट दिया जाता है मगर इस वायरल फोटो में उसके विपरीत नजारा दिखा। मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी को एक छोटा सा ट्रॉफी और साथ में 151 रुपए का चेक दिया गया है। उसको जिस चेक का बड़ा सा प्रिंट करवाकर दिया गया है, उसे बनवाने में ही 151 से ज्यादा पैसे खर्च हो गए होंगे और इसी कारण फोटो भी वायरल हो रही है।
यहां देखें वायरल फोटो
आपने अभी जो फोटो देखी उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @WhyyArya नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'चेक प्राइस 151 रुपए और प्रिंट प्राइस 300 रुपए हैं।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह किस मैच की है और कब की फोटो है। यूनिक होने के कारण फोटो वायरल हो रही है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
बाप रे! पिंजरे में घुसे शख्स का शेर ने दबोच लिया लेग पीस, ये Viral Video देख आत्मा कांप जाएगी
Optical Illusion: नेपाल के झुंड में कहां छिपा है बवाल, 10 सेकंड में ढूंढ़ लिया तो कहलाएंगे जीनियस