1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी VVIP सीट तो पूरे स्टेडियम में नहीं मिलेगी, Video देखना तो बनता है

ऐसी VVIP सीट तो पूरे स्टेडियम में नहीं मिलेगी, Video देखना तो बनता है

सोशल मीडिया पर हर रोज कई वीडियो वायरल होते हैं और अभी भी एक गजब का वीडियो अभी वायरल हो रहा है जो आपको भी पसंद आने वाला है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आया जो ये वायरल हो गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@MUKESHBAITU वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
 

आज के समय में तो हर किसी के पास फोन है और कई लोगों के पास तो ऐसे फोन भी दिखेंगे जिसका जूम कमाल का होता है। मतलब आप अपने घर में बैठे-बैठे दूर की एक इमारत पर जूम करके देख सकते हैं कि वहां पर क्या हो रहा है और जब लोग ऐसे फोन ले लेते हैं तो उसका यूज भी खूब करते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो अब तक देखने को मिले हैं जिसमें लोगों ने अपने फोन से जूम करके दूर का नजारा एकदम क्लियर दिखाते नजर आए हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें कुछ कमाल का दिखेगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो धर्मशाला स्टेडियम का है। दरअसल वहां पर बेंगलुरु और पंजाब का मैच चल रहा है। इस मैच को देखने के लिए वहां पहुंचे एक क्रिकेट फैन ने वीडियो बनाया जिसमें वो ऐसा VVIP सीट दिखाता है जो स्टेडियम में तो कहीं नहीं मिलेगा। वो अपने फोन से जूम करता है और अपने विपरीत दिशा में एक पेड़ पर जूम करता है। वो दिखाता है कि कुछ लोग उस पेड़ पर चढ़कर बिना टिकट के मैच देख रहे हैं। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Mukeshbaitu नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- शायद ये कोई मारवाड़ी ही होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- आप और मेरी कमी है बस।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

इस आदमी को डर नहीं लगता क्या? कारनामे का Video देख आप भी हंसेंगे

इन लोगों को मौत से भी डर नहीं लगता क्या? हरकत देख गुस्सा आना तय है