आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको एक बात तो अब तक पता चल चुकी होगी कि लोगों का दिमाग जुगाड़ करने के मामले में काफी तेजी से चलता है। लोग अपने काम को करने के लिए जुगाड़ बहुत ही गजब का करते हैं। कुछ लोग ऐसा जुगाड़ करके दिखाते हैं कि उसे जो भी देखे, बस दंग रह जाए। हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुगाड़ का कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिल ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जुगाड़ देखने को मिला और ये वाला सबसे अनोखा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा?
ऐसा खतरनाक दिमाग किसने लगाया होगा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक ट्रैक्टर जा रहा है। उस ट्रैक्टर के पीछे एक ट्रॉला लगा हुआ है और सारा जुगाड़ उसी ट्रॉला में लगा हुआ है। दरअसल उस ट्रॉला में एक पहिया नहीं है और अब ऐसे में वो चले कैसे, तो शख्स ने अपना जुगाड़ वाला दिमाग दौड़ाया। उसने एक नॉर्मल सा पहिया लगा दिया है जो आमतौर पर ठेले में लगे हुए नजर आते हैं। इस तरह वो ट्रैक्टर को चलाते हुए जा रहा है और यही जुगाड़ वो कारण है कि वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Guruji___ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये टेक्नोलॉजी इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अविश्वसनीय। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छी तकनीक है ये।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
दोस्तों आप इन बाबा की नकल मत करना, इन्हें तो डर नहीं लग रहा मगर ऐसा करना खतरनाक है
कुछ ज्यादा ही स्टाइल दिखा रहा था लड़का, फिर जो हुआ उसे देख किसी की नहीं रुकेगी हंसी