A
Hindi News वायरल न्‍यूज प्लेन के अंदर ये सब क्या हो रहा है, आपने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, देखें Video

प्लेन के अंदर ये सब क्या हो रहा है, आपने पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा नजारा, देखें Video

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका दिमाग घूम जाएगा कि ये सब क्या हो रहा है। आपने प्लेन में ऐसा कुछ होते हुए नहीं ही देखा होगा।

Screen Grab- India TV Hindi Image Source : SOCIAL MEDIA प्लेन में पैसे कलेक्ट करते हुए दिखा शख्स

आजकल सोशल मीडिया का यूज बहुत कॉमन बात हो गई है। जिसके हाथ में स्मार्ट फोन है, वो आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा। बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जो स्मार्ट फोन तो यूज करते हैं मगर फिर भी सोशल मीडिया से दूर हैं वरना आज के समय में तो आपको छोटे बच्चे भी सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। आप भी सोशल मीडिया का यूज तो करते ही होंगे। कभी-कभी हमें सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो दिख जाते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान हैरान हो जाता है क्योंकि ऐसा कुछ देखने की कल्पना उसने नहीं की होती है। अब तक ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी ने कभी न कभी बस में तो सफर किया ही होगा। जिन लोगों ने बस में सफर किया है वो जानते होंगे कि कई बसों में बस चलने के बाद कंडक्टर लोगों की सीट पर जाकर उनसे पैसे लेता है और उनका टिकट काटता है। लेकिन क्या आपने कभी प्लेन में देखा है कि कोई शख्स लोगों की सीट पर जाकर उनसे पैसे कलेक्ट करता हो? हैरान हो गए लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स लोगों की सीट पर जा-जाकर पैसे ले रहा है और उनके बचे हुए पैसे उन्हें वापस कर रहा है। अब यह क्या चल रहा है और वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी तो वीडियो के साथ नहीं दी गई है मगर वायरल जरूर हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो 

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर लिखा है, 'एक आदमी ने बस कंडक्टर की तरह प्लेन में पैसे कलेक्ट किए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बांग्लादेश एयरलाइंस है। दूसरे यूजर ने लिखा- कराची एयरलाइन। तीसरे यूजर ने लिखा- बस यही देखना बाकी है। चौथे यूजर ने लिखा- क्या हो रहा है ये।

ये भी पढ़ें-

जो बनती थी आलिया उसको मिल गया कालिया! दूल्हे को देख लोगों ने दिए ऐसे कमेंट

ये आदमी है या फिर हेलीकॉप्टर का पंखा? सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है Video