1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये आदमी है या फिर हेलीकॉप्टर का पंखा? सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है Video

ये आदमी है या फिर हेलीकॉप्टर का पंखा? सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 28, 2025 05:16 pm IST,  Updated : Feb 28, 2025 05:16 pm IST

एक शख्स ने किसी खंभे या फिर बांस पर चढ़कर ऐसा करतब दिखाया जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या वायरल हो जाए और किस पोस्ट में क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ नया और अलग देखने को मिल ही जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप भी तमाम तरह के वीडियो देखते ही होंगे। कभी एक से बढ़कर एक जुगाड़ वाला वीडियो देखने को मिलता है तो कभी मेट्रो में छोटी बातों पर लड़ने वालों का वीडियो वायरल होता है। कभी स्टंट करने वालों का वीडियो वायरल होता है तो कभी कुछ और देखने को मिल जाता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक शख्स करतब करता हुआ नजर आ रहा है। 

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी किसी खंभे पर या फिर बांस के टॉप पर चढ़ा हुआ है। इसके बाद वो उस खंभे/बांस पर पेट के बल पर लेट जाता है। इसके बाद वो धीरे-धीरे गोल-गोल घूमना शुरू करता है और घूमते हुए वो अपनी रफ्तार बढ़ा देता है। उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी हेलीकॉप्टर का पंखा घूम रहा है। वायरल हो रहा है वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है मगर वीडियो अभी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'आखिरकार असली शक्तिमान दिख ही गया भाई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये आत्म शक्ति है, दुनिया बदल सकती है। दूसरे यूजर ने लिखा- हेलीकॉप्टर-हेलीकॉप्टर।

ये भी पढ़ें-

बेटी क्या कम थी जो मां ने भी शुरू कर दिया ये काम, Video देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे

बड़े ही दुख के साथ हंसना पड़ रहा है! बारात लेकर आए दूल्हे की हुई पिटाई, Video देख आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।