1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेटी क्या कम थी जो मां ने भी शुरू कर दिया ये काम, Video देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे

बेटी क्या कम थी जो मां ने भी शुरू कर दिया ये काम, Video देखकर आप अपना माथा पकड़ लेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 28, 2025 03:57 pm IST,  Updated : Feb 28, 2025 03:57 pm IST

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे। लोग भी वीडियो को देखने के बाद कमेंट करके अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या नजर आ जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग अकाउंट से कई वीडियो पोस्ट होते हैं और फिर उन्हीं वीडियो में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम तरह के वीडियो देखे ही होंगे। कभी गजब के जुगाड़ का वीडियो दिखता है तो कभी स्टंट करने वाले लोगों का वीडियो वायरल होता है। मगर कुछ ऐसे वीडियो नजर आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग अपना सिर पकड़ लेते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की किचन में खड़ी है। उसने एक प्लेट में प्याज को रखा हुआ है और चुटकी बजाए जा रही है। वो हर एंगल में अपने हाथ को रखकर चुटकी बजाती है मगर वो जिस चीज के होने का इंतजार कर रही थी, वैसा कुछ नहीं होता है। इसके बाद उसी मां वहां आती है और पूछती है कि वो क्या कर रही है। वो फोन में एक वीडियो दिखाती है। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की चुटकी बजाती है और अगले पल प्याज कटे होते हैं। अब सभी को पता है कि यह एक ट्रांजिशन था मगर मां उसे समझाने की जगह खुद भी उसे ज्वाइन कर लेती है और दोनों चुटकी बजाकर प्याज के कटने का इंतजार करने लगते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @mahadev_soul नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पापा की परी को छोड़ो, तुम मम्मी को देखो।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पापा की परी ने मम्मी को अपनी तरह बना दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- हरकतें तो अनपढ़ों वाली ही हो रही हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे लगा था मम्मी आएगी तो उसको कुछ सिखाएंगी। चौथे यूजर ने लिखा- मम्मी भी तो पापा की परी ही होती है, अपने पापा की।

ये भी पढ़ें-

बड़े ही दुख के साथ हंसना पड़ रहा है! बारात लेकर आए दूल्हे की हुई पिटाई, Video देख आप भी हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

रोटवीलर कुत्ते ने मासूम पर किया हमला, बचाने के लिए ढाल बन गई मां, खुद लहूलुहान होती रही पर बच्चे को नहीं आई एक खरोच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।