1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इससे ज्यादा कर्मठ कर्मचारी आपने नहीं देखा होगा, Video देख लोगों ने भी किया कमेंट

इससे ज्यादा कर्मठ कर्मचारी आपने नहीं देखा होगा, Video देख लोगों ने भी किया कमेंट

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है मगर वीडियो थोड़ा अलग है। आप जब उसे देखेंगे तो हैरान भी हो सकते हैं या फिर आपको हंसी भी आ सकती है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कब क्या वायरल हो जाए या फिर क्या कुछ देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं और फिर उन्हीं में से कुछ जो बहुत अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं, वो वायरल हो जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी तमाम तरह के वायरल वीडियो देखे ही होंगे। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी जुगाड़ समेत कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि किसी बिल्डिंग के आगे बेंच पर एक बंदा बैठा हुआ है। कैमरा जब जूम होता है तो नजर आता है कि वो वहां बैठकर अपने काम में लगा हुआ है। शख्स के सामने लैपटॉप है जो ऑन है और इसके साथ ही साथ वो फोन पर भी लगा हुआ है। शख्स एक फोन पर नहीं बल्कि एक साथ दो फोन पर लगा हुआ है। दोनों हाथों में एक फोन है जो एक-एक कान पर लगे हुए हैं। यही वो कारण है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई है मगर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर corporate.walaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कर्मचारी हो तो ऐसा।' खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मार्च क्लोजिंग चल रही है शायद। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई प्रेशर है भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- वो तो बाल देखकर पता लग ही रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई IT सपोर्ट्स इंजीनियर होगा।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई की खुशी का राज जानकर दंग रह जाएंगे आप, Video को देख लोगों ने किया रिएक्ट

जुगाड़ ऐसा करो कि देखने वाला बस देखता ही रह जाए, Video देख आपका हैरान होना तय है