आज के समय में आपको लगभग हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव मिल जाएगा। कुछ लोग ही ऐसे होंगे जिन्हें सोशल मीडिया चलाना पसंद नहीं होगा वरना आज के समय में तो बच्चे तक सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। कोई रील बनाता है तो कोई अपने फ्री टाइम में सोशल मीडिया पर जाकर मनोरंजन ढूंढता है। आप भी शायद सोशल मीडिया पर होंगे और अगर जवाब हां में है तो फिर आपकी फीड पर भी तमाम तरह के पोस्ट आते ही होंगे। कभी-कभी कुछ ऐसे पोस्ट भी दिख जाते हैं जो बहुत अलग होते हैं और वो अच्छे भी लगते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक आदमी स्टूल पर बैठा हुआ है और शायद टीवी देख रहा है। उसके हाथ में एक प्लेट है जिसमें खाने की कोई चीज है। वो आराम से खा रहा है और तभी एक लड़का उधर एंट्री करता है। उसके हाथ में एक झाड़ू है जिसे ऊपर की तरफ करते हुए वो खुद भी छत की तरफ देखते हुए आ रहा है। अब उसे देख उस आदमी का ध्यान भटकता है और वो भी ऊपर देखने लगता है। इतने में बच्चा उसकी प्लेट से खाने वाली चीज गायब करके वहां से निकल जाता है। उसके जाने के बाद उस आदमी को पता चलता है कि उसकी प्लेट से खाने की चीज चोरी हो गई है और वो हैरान नजर आता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Enezator नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'क्रिमिनल जैसे स्मूथ' लिखा हुआ है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कैमरा मैन भी क्रिमिनल है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये बहुत स्मूथ था। वहीं कई अन्य यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा भाईचारा सेहत के साथ पैसे के लिए भी नुकसानदायक है, आप खुद देखें वायरल Video
दीपक नाम के शख्स ने ठेले पर लिखवा दी गजब की लाइन, फोटो हो रही है वायरल