1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पूरे ब्रह्मांड में कहीं नहीं देखा होगा ऐसा चांपाकल, शख्स ने बनाया Video जो हो गया वायरल

पूरे ब्रह्मांड में कहीं नहीं देखा होगा ऐसा चांपाकल, शख्स ने बनाया Video जो हो गया वायरल

एक शख्स ने बिहार के एक कॉलेज में लगे एक चांपाकल को वीडियो में दिखाया जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। उसे चलाऊ बनाए रखने के लिए उसमें गजब का जुगाड़ किया गया है।

Viral handpump- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ऐसा अनोखा हैंडपंप कभी नहीं देखा होगा

मुझे ऐसा लगता है कि जब कभी भी जुगाड़ करने वाले लोगों की बात होगी तो सबसे पहले हमारे देश के लोगों का ही नाम आएगा। हमारे देश के लोगों को ही सबसे ऊपर रखा जाएगा क्योंकि हमारे देश में एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिलता रहते हैं। लोगों को जब कभी कोई परेशानी होती है या फिर उन्हें पैसा खर्च करने का मन नहीं करता है तो वो सीधे जुगाड़ को ही अपनाते हैं। आपने सोशल मीडिया पर तो एक से बढ़कर एक जुगाड़ के वीडियो देखे ही होंगे। वहां ऐसे-ऐसे जुगाड़ के वीडियो वायरल होते हैं जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की होती है। अभी भी एक जुगाड़ का ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक शख्स बहुत ही अनोखा चांपाकल यानी हैंडपंप दिखा रहा है। वो बोलता है, 'अभी हम लोग MJK कॉलेज में हैं और ये देखिए इसे बांधकर तो ऐसा रखा गया है जैसे ये कोहिनूर का हीरा बांधकर कर रखा गया है। MJK कॉलेज का ये अजूबा चांपाकल है।' इसके बाद वो उस हैंडपंप का हैंडल दिखाता है। दरअसल हैंडल टूट गया होगा जिसके बाद उसमें दूसरा हैंडल लगाने की जगह जुगाड़ लगाया गया है। किसी ने एक लकड़ी को वहां पर बांध दिया है और उसी को हैंडल बना दिया गया है। यही वो जुगाड़ है जिस कारण शख्स ने वीडियो बनाया और अब वो वायरल हो गया है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर adityatiwari313 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'MJK कॉलेज का आधुनिक चांपाकल' लिखा गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 41 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- इतनी गरीबी कि गरीबी को भी शर्म आ जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- किसने बनाया ये मुजस्सिमा, किसने बनाया, उसको हम भारत रत्न देंगे। वहीं कई सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मुंबई लोकल में एक बार फिर छिड़ी महिलाओं के बीच जंग, Video हो गया वायरल

दीदी को 21 तोपों की सलामी! लड़की ने बनाई अतरंगी रील, देखकर लोगों की नहीं रुकी हंसी