1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मुंबई लोकल में एक बार फिर छिड़ी महिलाओं के बीच जंग, Video हो गया वायरल

मुंबई लोकल में एक बार फिर छिड़ी महिलाओं के बीच जंग, Video हो गया वायरल

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 01, 2025 02:32 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 02:32 pm IST

लड़ाई, झगड़ा और मारपीट के वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिन्हें आप भी देखते ही होंगे। अभी दो महिलाओं के बीच हुई लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Mumbai Local Train, Fight, Viral news- India TV Hindi
आपस में लड़ती हुई दो महिलाएं Image Source : INDIA TV

ट्रेन और मेट्रो लोगों के सफर करने के लिए है मगर यहां सफर के दौरान ही कई बार लोगों के बीच में बहस हो जाया करती है। कभी सीट को लेकर तो कभी धक्का-मुक्की को लेकर लोग बहस करते हुए नजर आ ही जाते हैं। आजकल तो लोगों के बीच इन सब चीजों को लेकर लड़ाई भी हो जाती है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपसे कुछ छुपा नहीं होगा क्योंकि सोशल मीडिया पर ट्रेन और मेट्रो में होती लड़ाई का वीडियो वायरल होता ही रहा है जिन्हें आप देखते ही होंगे। अभी भी एक लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है जो महिलाओं के बीच में हुई।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है वो मुंबई लोकल के महिला कोच का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कोच महिलाओं से पूरी तरह से भरा हुआ है। कोच में एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए जगह तो छोड़िए, यहां पैर हिलाने के लिए जगह नहीं है और इन्हीं सब के बीच में दो महिलाएं आपस में लड़ रही हैं। दोनों एक दूसरे के बाल को पकड़कर खींच रही हैं और वो आपस में लड़ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो डोंबिवली से सुबह 8:20 बजे सीएसएमटी की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन का है। इसमें महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई होती दिखाई दे रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

पहले भी हुई थी महिलाओं की लड़ाई

अभी कुछ दिनों पहले भी मुंबई लोकल का ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दो महिलाओं के बीच में भयंकर लड़ाई हुई थी। वो लड़ाई दोनों के बीच में सीट को लेकर हुई थी। पहले दोनों के बीच में बहस हुई और देखते ही देखते उस बहस ने भयंकर लड़ाई का रूप ले लिया। वो लड़ाई इतनी भयंकर थी कि उसमें एक महिला के सिर से बुरी तरह से खून भी निकल गया था। उसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

(सुनील शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

दीदी को 21 तोपों की सलामी! लड़की ने बनाई अतरंगी रील, देखकर लोगों की नहीं रुकी हंसी

खाते वक्त भी फोन चलाते देख बेटी को मां ने सिखाया अच्छा सबक, Video हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।