इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो अपने क्षेत्र का ही काम सही से नहीं कर पाते हैं। उनके काम को देखने के बाद वो बंदा अपना माथा पीटता है जिसने उसे काम दिया होता है। कई बार वो लोग उनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं ताकि दूसरे लोग भी ऐसे लोगों के काम को देख सके। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो कभी न कभी ऐसे किसी अतरंगी इंसान का वीडियो जरूर ही देखा होगा। अभी भी एक बहुत ही कमाल के मैकेनिक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
मैकेनिक ने आखिर ऐसा क्या कर दिया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा किसी मैकेनिक से बाइक में साइड मिरर लगवा रहा है। उसे मिरर लगा भी दिया है मगर उसने जिस रिंच से लगाया है, वो अंदर ही फंस गया है। उसने रिंग चाबी से मिरर को लगाया है और इसी वजह से वो बीच में ही फंस गया है। अब वो खोले बिना नहीं निकलेगा। इसके बाद मैकेनिक ने एक और दिमाग लगया है और मिरर खोलने की जगह उसे काट देता है। मिरर के रॉड को काटने के बाद उसमें छोटा सा कोई शीशा लगा देता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RealTofanOjha नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कांच जरूर लगाऊंगा, थोड़ा रिंग चाबी फंस गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 51 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितने तेजस्वी लोग हैं यार। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो इंजीनियरिंग सीख कर आया है। तीसरे यूजर ने लिखा- बंदा कह रहा है, कांच तो जरूर लगाऊंगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- इतने तेजस्वी लोग आते कहां से हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Viral Photo: ये हैं रियल हीरो! 6 घंटे जाम में फंसकर ड्राइवर ने महिला को सुरक्षित पहुंचाया घर, अब Rapido ने दिया बड़ा इनाम
गुरुग्राम के कॉर्पोरेट कर्मचारी भी बड़े जुगाड़ू निकले, घर पहुंचने के लिए अपनाया अतरंगी तरीका, Video वायरल