1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. No Parking के लिए ऐसी वार्निंग आज तक नहीं देखी होगी, देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

No Parking के लिए ऐसी वार्निंग आज तक नहीं देखी होगी, देखकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

एक फोटो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में एक बोर्ड है जो No Parking के लिए बनाया गया है लेकिन जब आप बोर्ड पर लिखी बातों को पढ़ेंगे तो हंसने को मजबूर हो जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA सोेशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही अलग है और यहां तमाम ऐसी फोटो और वीडियो देखने को मिलते हैं जो इंसान ने अपनी आंखों से कभी नहीं देखा होता है। कुछ पोस्ट को देखने के बाद लोगों को गुस्सा आता है तो कुछ पोस्ट लोगों को इतना हंसाते हैं कि वो अपने पेट पकड़ लेते हैं। कुछ वीडियो और फोटो चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं तो कुछ लोगों को हैरान कर देते हैं। अब मैं आपको क्या ही बता रहा हूं, आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको तो सब कुछ पता ही होगा। आपकी फीड पर भी तमाम तरह के वीडियो और फोटो आते ही होंगे। अभी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल हुई मजेदार फोटो

अभी जो फोटो वायरल हो रही है उसमें एक बोर्ड नजर आ रहा है। बोर्ड को 'नो पार्किग' के लिए बनाया गया है लेकिन उस पर लिखी बातें आपने अब तक कभी कहीं नो पार्किंग जोन में लिखी हुई नहीं देखी होगी। बोर्ड पर लिखा है, 'No Parking, 200 रुपये जुर्माना, पिटाई ठुकाई अलग से (28% GST के साथ।)' बोर्ड तो कई जगह नजर आया है लेकिन ऐसी खतरनाक वार्निंग कभी नजर नहीं आई और यही कारण है कि फोटो वायरल हो रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो फोटो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। फोटो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में 'नो पार्किंग' लिखा है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को काफी लोगों ने देख लिया है। अब यह बोर्ड कहां का है, किसने बनाया है, कहीं लगा भी है या फिर सिर्फ वायरल करने के उद्देश्य से बनाया गया था, इसकी जानकारी तो नहीं दी गई लेकिन अभी वायरल जरूर हो रहा है।

ये भी पढ़ें-

शादी में बारातियों के साथ महिलाओं ने किया मजाक, Video देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

हर मुश्किल काम का जुगाड़ एक स्त्री खोज ही लेती है, अब इस Video को ही देख लीजिए