आज के समय में सोशल मीडिया का यूज बहुत ही कॉमन हो गया है। अब हर किसी के पास स्मार्ट फोन है, उसमें डेटा भी अच्छा-खासा रहता है तो फिर सोशल मीडिया पर लोगों का एक्टिव मिलना कोई हैरानी की बात तो है नहीं। यहां तक बच्चे तक इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अकाउंट बनाए हुए हैं और उसे चलाते भी हैं। आप भी अगर दिन में थोड़ा समय भी सोशल मीडिया पर बिताते हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे वीडियो देख लिए होंगे जो वायरल होते हैं। अभी भी एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है और आपने ऐसा कुछ अब तक नहीं ही देखा होगा।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक वैन मोड़ पर मुड़ती है और इसी दौरान वो सड़क के किनारे जाकर टकरा जाती है। अब टकराते हुए वो वैन अपने बाएं तरफ गिर जाती है और कुछ दूर तक वैसे ही घिसटते हुए जाती है। मगर हैरानी इसके बाद होती है। वीडियो में नजर आता है कि अचानक से वैन खड़ी हो जाती है और ड्राइवर भी उसके बाद वैन को रोके बिना ही उसे चलाते हुए आगे निकल जाता है। वीडियो में यह भी दिखता है कि वैन में से कुछ टूटकर गिरा है मगर ड्राइवर को कोई चिंता नहीं होती है और वो निकल जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @virjust18 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'किसी ने कुछ नहीं देखा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख 88 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शास्त्रों में इसे ही जादू की झप्पी कहा गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैंने देखा टेंपो से कुछ निकलकर सड़क पर गिर गया। वहीं कई यूजर्स इसे AI का वीडियो बता रहे हैं।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
देसी मां तो देसी ही होती है, टिफिन नहीं मिला तो महिला ने स्पेशल डिब्बे में दी कढ़ी, देखें Video
यह चला कलयुगी पुष्पक विमान जिसे देख आपको आ जाएगी हंसी, आप भी देखें Video