आज के दौर में आपको बहुत कम लोग ही ऐसे मिलेंगे जो सोशल मीडिया से दूर रहते हों या फिर जिन्हें इसके बारे में नहीं पता होगा वरना आजकल तो बच्चे तक सोशल मीडिया पर मिल जाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ समय एक्टिव रहते हैं तो फिर आप यह तो जानते ही होंगे कि उधर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते हैं। कभी-कभी तो कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं कि उन्हें देखने के बाद इंसान अपना माथा पकड़ लेता है कि यही देखना बाकी रह गया था। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें तो अब तक सबसे अनोखा नजारा देखने को मिला। वीडियो में नजर आता है कि एक टेबल पर धनुष रखा हुआ है और वो किसी से नहीं उठ रहा है। फिर दूल्हा उसे उठाता है और तीर सामने की तरफ मारता है। इसके तुरंत बाद वहां से दरवाजा जैसा कुछ खुलता है और दुल्हन अपने हाथ में गुलदस्ता लिए आती हुई नजर आती है। दूल्हा और दुल्हन को इस तरह से मिलाने का तरीका आज तक सोशल मीडिया पर नहीं देखा होगा और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @RebelliousPari8 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'ये सब क्या देखना पड़ा रहा है, अच्छा है मैं अंधी हूं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सब करने से पहले इन्हें शर्म क्यों नहीं आई। दूसरे यूजर ने लिखा- यह सब देखने से पहले दुनिया खत्म क्यों नहीं हो गई। तीसरे यूजर ने लिखा- लोगों के पास काम न होने का नतीजा है। चौथे यूजर ने लिखा- गजब नौटंकी है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ऐसा शाकाहारी भोजनालय तो मैंने पहली बार देखा है, फोटो देख आपका भी माथा हिल जाएगा
रील के चक्कर में लोगों को जान की भी परवाह नहीं, अब यही Video देख लीजिए