A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लोगों के पसंद का गाना गाकर पंजाब बाढ़ के लिए मदद मांग रहे युवा, आप भी देखें वायरल Video

लोगों के पसंद का गाना गाकर पंजाब बाढ़ के लिए मदद मांग रहे युवा, आप भी देखें वायरल Video

अभी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर देखने को मिला और उस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कुछ लोगों ने वायरल हो रहे वीडियो को भी पोस्ट किया जो पंजाब बाढ़ के लिए लोगों से मदद मांग रहे युवाओं का है। आइए आपको इस मामले की पूरी जानकारी देते हैं।

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@KRAANTIKUMAR वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया को स्क्रोल करते हुए हंसी-मजाक, लड़ाई और ड्रामे के तो कई सारे वीडियो और पोस्ट देखने को मिलते हैं मगर उन्हीं सब के बीच में कुछ ऐसे पोस्ट या फिर वीडियो और फोटो दिख जाते हैं जो बहुत ही गंभीर विषयों पर होते हैं और उन्हें देखकर इंसान भी खुश हो जाता है कि आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई पोस्ट अलग-अलग समय पर देखे ही होंगे। अभी पंजाब में बाढ़ आने के बाद वहां के जो हालात हैं, उसे ठीक करने के लिए कुछ लोग पैसे इकट्ठे कर रहे हैं और इसी का एक पोस्ट वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल पोस्ट में क्या लिखा है?

अभी जो पोस्ट वायरल हो रहा है उसमें लिखा है, 'चंडीगढ़ में एक महिला शॉपिंग कर रही थी तभी युवाओं का एक ग्रुप दौड़ कर आता है और महिला से कहता है कि मैडम हम आपका पसंदीदा गाना गाएंगे और बदले में आपको पंजाब बाढ़ के लिए मदद करनी होगी। इसके बाद महिला ने कहा, आप मेरा पसंदीदा गाना नहीं गाएंगे फिर भी मैं सहायता करूंगी। क्या मैं पेटीएम कर सकती हूं।' उसी पोस्ट में आगे लिखा है, 'युवाओं ने कहा जी मैम लेकिन हम उससे पहले आपको आपका पसंदीदा गाना गाकर सुनाएंगे। युवा ने गिटार बजाकर गाना गाया।' उस पोस्ट के अंत में लिखा है, 'युवाओं द्वारा पंजाब बाढ़ के लिए सहायता मांगने का यह तरीका सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।'

यहां देखें वह पोस्ट

कमेंट में लोगों ने पोस्ट किया वीडियो

अब कमेंट में एक शख्स ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें नजर आता है कि ग्रुप के साथ गया एक बंदा कुछ महिलाओं से पूछता है कि कैसा रहेगा कि हम आपका पसंदीदा गाना गाएं और आप बदल में पंजाब बाढ़ के लिए डोनेट करें। इसके बाद वो महिलाओं के कहने पर पसूरी गाना गाते हैं और उसी दौरान बहुत सारे लोग अलग-अलग तरीके से उन्हें पैसे देते हैं ताकि पंजाब बाढ़ में लोगों की मदद की जा सके।

यहां देखें वह वीडियो

इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हमेशा जरूरतमंद की मदद करनी ही चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- यह बढ़िया और सकारात्मक तरीका है, लोगों को जोड़ने का और पंजाब के लिए मदद करने का। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह जिस तरह से इन युवाओं ने कला को सेवा से जोड़ा है, वाकई काबिले-तारीफ है। चौथे यूजर ने लिखा- इसी तमीज का नाम हिंदुस्तान है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये बिल्कुल सही तरीका है किसी से मदद लेने का।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

भाई ने जुगाड़ की पराकाष्ठा पार कर दी है, Video देखने के बाद आप भी हामी भरेंगे

6 की जगह 4 पानी पुरी खिलाया तो धरने पर बैठ गई महिला, Video हो रहा है वायरल