1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; CID एडीजी सुप्रतिम सरकार समेत 28 IPS अधिकारियों का तबादला

पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; CID एडीजी सुप्रतिम सरकार समेत 28 IPS अधिकारियों का तबादला

राज्य सरकार ने राज्य और कोलकाता पुलिस में IPS लेवल पर बड़ा फेरबदल किया है। नटराजन रमेश बाबू को DG, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस बनाया गया है। इसके अलावा, IPS सुप्रीम सरकार, जो ममता बनर्जी के करीबी माने जाते थे, उन्हें ADG टेलीकम्युनिकेशन्स पर भेज दिया गया है।

पश्चिम बंगाल में सुप्रतिम सरकार समेत 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला- India TV Hindi
Image Source : PTI पश्चिम बंगाल में सुप्रतिम सरकार समेत 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को पुलिस के शीर्ष स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। अपराध जांच विभाग (CID) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) सुप्रतिम सरकार सहित 28 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों और पश्चिम बंगाल पुलिस सेवा (WBPS) के पांच अधिकारियों का तबादला किया है। सुधारात्मक सेवा के महानिदेशक रहे आईपीएस अधिकारी एन. आर. बाबू को सीआईडी के पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक (डीजी एवं आईजीपी) के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं सुप्रतिम सरकार को एडीजी (दूरसंचार) नियुक्त किया गया है। 

अमित कुमार राठौड़ को त्रिपुरारी अथर्व के स्थान पर बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय का प्रभार सौंपा गया है। इस वर्ष अप्रैल में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने सुप्रतिम सरकार का कोलकाता पुलिस आयुक्त के पद से तबादला कर दिया था। उत्तर बंगाल के एडीजी के. जयरामन को आर्थिक अपराध निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया है।

पश्चिम बंगाल IPS और WBPS अधिकारियों की तबादला लिस्ट

 

  • नटराजन रमेश बाबू, आईपीएस – डीजी एवं आईजीपी, सीआईडी, पश्चिम बंगाल (साथ में डीजी, सुधार सेवा का अतिरिक्त प्रभार)

  • सुप्रतिम सरकार, आईपीएस – एडीजी, दूरसंचार, पश्चिम बंगाल

  • के. जयरामन, आईपीएस – निदेशक, आर्थिक अपराध निदेशालय

  • त्रिपुरारी अथर्व, आईपीएस – एडीजी, ट्रैफिक एवं सड़क सुरक्षा

  • आनंद कुमार, आईपीएस – एडीजी एवं आईजीपी, पश्चिमी ज़ोन

  • विशाल गर्ग, आईपीएस – एडीजी एवं आईजीपी, इंटेलिजेंस ब्रांच (आईबी)

  • प्रवीण कुमार त्रिपाठी, आईपीएस – आईजी, होमगार्ड

  • सुकेश कुमार जैन, आईपीएस – आईजीपी, नॉर्थ बंगाल रीजन

  • सुधीर कुमार नीलकांतम, आईपीएस – आईजी, एसटीएफ

  • राठौड़ अमितकुमार भारत, आईपीएस – पुलिस आयुक्त, बिधाननगर (डीआईजी रैंक)

  • डेविड इवान लेप्चा, आईपीएस – डीआईजी, रायगंज रेंज

  • वी.एस.आर. अनंतनाग, आईपीएस – संयुक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन), कोलकाता (साथ में जेसीपी एसटीई का अतिरिक्त प्रभार)

  • दिनेश कुमार, आईपीएस – डीआईजी, बारासात रेंज (साथ में डीआईजी, एसटीएफ का अतिरिक्त प्रभार)

  • प्रदीप कुमार यादव, आईपीएस – डीसी, साइबर, कोलकाता

  • अरिंदम सरकार, आईपीएस – डीसी, ईस्ट डिवीजन, कोलकाता

  • बिशप सरकार, आईपीएस – कमांडेंट, नारायणी बटालियन, कूचबिहार

  • येलवाड श्रीकांत जगन्नाथराव, आईपीएस – एसपी, दार्जिलिंग

  • सुश्री प्रतीक्षा झारखरिया, आईपीएस – डीसी, केएपी प्रथम बटालियन

  • जसप्रीत सिंह, आईपीएस – एसपी, सीसीडब्ल्यू, पश्चिम बंगाल

  • अमलान कुसुम घोष, आईपीएस – डीसी, नॉर्थ, हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट (यथावत)

  • सौम्यदीप भट्टाचार्य, आईपीएस – कमांडेंट, एसएपी प्रथम बटालियन

  • पलाश चंद्र धाली, आईपीएस – कमांडेंट, एसएसएफ, बैरकपुर

  • मनीष जोशी, आईपीएस – एसपी, कूचबिहार

  • अमलान घोष, आईपीएस – एसपी, एसटीएफ, नॉर्थ बंगाल

  • राजीव कुमार, आईपीएस – डीसी, एसटीएफ, कोलकाता

  • सिद्धार्थ धपोला, आईपीएस – एसपी, एसटीएफ, पश्चिम बंगाल

  • समीर अहमद, आईपीएस – कमांडेंट, आरएएफ बटालियन, डाबग्राम (सिलीगुड़ी)

  • सुश्री स्पर्शा निलांगी, आईपीएस – डीसी, ईबी, कोलकाता

  • पिनाकी दत्ता, डब्ल्यूबीपीएस – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (डीआईबी), बारुईपुर

  • सौमिक सेनगुप्ता, डब्ल्यूबीपीएस – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीसीडब्ल्यू

  • अतिश बिस्वास, डब्ल्यूबीपीएस – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोनल), बारुईपुर

  • श्यामल कुमार मंडल, डब्ल्यूबीपीएस – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पूर्व मेदिनीपुर

  • अग्नीश्वर चौधरी, डब्ल्यूबीपीएस – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोनल), सुंदरबन पुलिस जिला

PDF डाउनलोड करें

ये भी पढ़ें-

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल बनेंगे बागी? जानें वजह